Lucknow : संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा, आपातकाल जैसे काले दौर की दोबारा पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाया गया हमारा संविधान दुनिया में सबसे अच्छा है, जो हर नागरिक को समानता और सम्मान से जीने का अधिकार देता है।

Jun 25, 2026 - 23:51
 0  3
Lucknow : संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा, आपातकाल जैसे काले दौर की दोबारा पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
Lucknow : संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा, आपातकाल जैसे काले दौर की दोबारा पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संविधान हत्या दिवस के मौके पर आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में देश पर थोपे गए आपातकाल के दौरान आम जनता के मौलिक अधिकारों को छीना गया, लोकतांत्रिक संस्थाओं की आजादी पर हमला हुआ और विरोध में उठने वाली आवाजों को बेरहमी से दबा दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश और राज्य में आपातकाल जैसे काले दिनों को दोबारा कभी नहीं आने दिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाया गया हमारा संविधान दुनिया में सबसे अच्छा है, जो हर नागरिक को समानता और सम्मान से जीने का अधिकार देता है। तत्कालीन सरकार ने सत्ता के घमंड में आकर इसी संविधान की ताकत का गलत इस्तेमाल किया और लोगों के अधिकारों को कुचला। प्रेस की आजादी पर ताला लगा दिया गया और हजारों लोकतंत्र समर्थकों को जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में भी जिन लोकतंत्र सेनानियों ने मुकाबला किया, उनका त्याग और साहस हमेशा नई पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार राज्य में ऐसा माहौल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है जहां संविधान की गरिमा सबसे ऊपर हो। आज बाबा साहेब के संविधान की वजह से ही महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ रही है। जनता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और संविधान के जरिए मिले वोट के अधिकार से ही देश को दुनिया में एक विशेष स्थान मिलता है।

Also Read : Sambhal : कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरजे दानिश अली- ‘कानून को बुलडोजर से कुचल रही बीजेपी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow