Ballia News: तीसरी जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप-2026: यूपी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले
तीसरी जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन देशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल का
Report- Syed Asif Hussain zaidi
बलिया: 10 सितंबर 2026 तीसरी जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन देशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम चैंपियनशिप के रोमांचक मुकाबलों में तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और ओडिशा ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे दिन टीम चैंपियनशिप के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बना दिया।
व्यक्तिगत वर्ग के मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में भी मुकाबले बेहद रोमांचक होंगे। सेमीफाइनल में तमिलनाडु की करिश्मा और लतीश की जोड़ी का मुकाबला गुजरात की मेहक डोबरिया और गीत की जोड़ी से होगा। वहीं उत्तर प्रदेश के वेदांत जायसवाल और श्रेया यादव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। तेलंगाना के खिलाड़ियों ने भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अगले दौर में स्थान सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, मेहनत और खेल भावना से बलिया के खेल प्रेमियों का मन मोह लिया। दूसरे दिन बड़ी संख्या में दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के तीसरे एवं अंतिम दिन टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल एवं फाइनल तथा व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके उपरांत विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों का सम्मान सनबीम स्कूल, बलिया के प्रांगण में किया जाएगा।
तीसरी जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन रिंग टेनिस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश एवं सनबीम स्कूल, बलिया के संयुक्त तत्वावधान में रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत किया जा रहा है। यह जानकारी रिंग टेनिस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की महासचिव मनीषा रानी ने दी।
Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प
What's Your Reaction?







