Deoband News: देवबंद में पुलिस ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, बाजारों में लिया जायज़ा

आगामी त्योहारों एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

By INA News Desk
Sep 11, 2026 - 13:04
2 Views
Deoband News: देवबंद में पुलिस ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, बाजारों में लिया जायज़ा

देवबंद। आगामी त्योहारों एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,मयंक पाठक  ने क्षेत्राधिकारी देवबंद अमित सिंह के साथ थाना देवबंद क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए पुलिस बल की सक्रियता परखी।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों की जानकारी ली। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवांछनीय गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नज़र रखी। प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास का माहौल नज़र आया। पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

Also Read- UP Police Constable to SI Recovery: सिपाही से दरोगा बने 1700 जवानों को बड़ा झटका, जॉइनिंग से पहले 7.34 लाख रुपये जमा करने का नोटिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow