VHP Foundation Day: हरदोई में विहिप का 62वां स्थापना दिवस, राजेश बोले- धर्म और संस्कृति से जुड़े युवा

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से शाहाबाद, हरपालपुर और गोपामऊ में 62वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया

By INA News Desk
Sep 11, 2026 - 13:54
28 Views
VHP Foundation Day: हरदोई में विहिप का 62वां स्थापना दिवस, राजेश बोले- धर्म और संस्कृति से जुड़े युवा

हरदोई/शाहाबाद। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से शाहाबाद, हरपालपुर और गोपामऊ में 62वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमों में विहिप के क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश) राजेश जी भाई साहब मुख्य वक्ता रहे।

शाहाबाद के ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश जी ने कहा कि देश की जेन ज़ी पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धर्म को समझना, जानना और धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत समाज भारत के भविष्य को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत...” का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा और स्थापना के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हिंदू समाज को संगठित और जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर दयाल गुप्ता ने की। महंत आत्मानंद गिरि जी एवं साध्वी डॉ. कमलेश जी ने आशीर्वचन दिए। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अभिषेक, जिला कार्याध्यक्ष मोहित, जिला मंत्री गौरव, जिला उपाध्यक्ष मनोज, जिला सह मंत्री राहुल व नागेंद्र, प्रचार प्रमुख अक्षतानन्द, जिला धर्म प्रसार हिमांशु, जिला संयोजक शुभम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं हरपालपुर एवं गोपामऊ में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रमों में राजेश जी ने विहिप के गठन, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज को एक मंच पर लाने के संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विहिप हिंदू धर्म एवं समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। हरपालपुर कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनोखे लाल कश्यप तथा गोपामऊ कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम में अवध प्रांत सह मंत्री प्रवीण सिंह, जिला अध्यक्ष आशीष महेश्वरी, जिला संगठन मंत्री अभिषेक, जिला कार्याध्यक्ष मोहित, जिला मंत्री गौरव सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow