UPSRTC Outsource Employees: यूपी रोडवेज के संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में 5 फीसदी की बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर और लेखाकारों को सीधा लाभ मिलेगा।

Aug 17, 2026 - 22:02
9 Views
UPSRTC Outsource Employees: यूपी रोडवेज के संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में 5 फीसदी की बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। परिवहन विभाग की इस पहल का सीधा लाभ कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार कम टैली ऑपरेटर और प्रोग्रामर के पदों पर कार्यरत कर्मियों को मिलेगा।

नियमों के अनुसार परिवहन निगम में संविदा और आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में सालाना 10 प्रतिशत वृद्धि की व्यवस्था लागू है। इसी व्यवस्था के तहत वर्ष में दो बार, यानी पहले चरण में 5 प्रतिशत और दूसरे चरण में 5 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कर्मचारियों को बढ़ा हुआ पारिश्रमिक देने का आदेश जारी किया गया है।

इस फैसले के तहत निगम के 249 कंप्यूटर ऑपरेटरों का मानदेय बढ़कर लगभग 21,420 रुपये तक पहुंच जाएगा, जो पहले करीब 20,655 रुपये था। इसी क्रम में 35 लेखाकार कम टैली ऑपरेटरों का वेतन भी वरिष्ठता के आधार पर 20 हजार से बढ़कर 26 हजार रुपये के दायरे में आ जाएगा। वहीं 26 प्रोग्रामर कर्मियों का मानदेय लगभग 42 हजार रुपये से बढ़कर 43,313 रुपये हो जाएगा।

परिवहन विभाग के अनुसार निगम की सेवाओं को सुगम, आधुनिक और पारदर्शी बनाने में इन तकनीकी कर्मियों का योगदान बेहद अहम है। मानदेय में हुई इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही उनके कार्य की गति और कार्यक्षमता में और सुधार होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow