Hardoi News: उत्तर प्रदेश बना देश का ग्रोथ इंजन: मंत्री नितिन अग्रवाल

मुख्य अतिथि ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जनहित में बहुत से कदम उठाये हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार....

Mar 27, 2025 - 18:08
68 Views
Hardoi News: उत्तर प्रदेश बना देश का ग्रोथ इंजन: मंत्री नितिन अग्रवाल

Hardoi News: प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा एवं सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रसखान प्रेक्षागृह में आज तीसरे दिन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर मेले का उदघाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे हुए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गयी रंगोली की सराहना की। उनके द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं व संस्कृति विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

संस्कृति विभाग की रामलला विराजमान पर आधारित प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। मुख्य अतिथि ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व टूल किट प्रदान किये। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जनहित में बहुत से कदम उठाये हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हुआ है। जो प्रदेश पहले क्राइम कैपिटल माना जाता था उसे अब देश का ग्रोथ इंजन माना जाता है। सरकार हर गरीब को मकान देने का कार्य कर रही। घर घर शौचालय बने हैं। कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। प्रदेश अब देश में सबसे अधिक एयरपोर्ट वाला प्रदेश बन गया है। सड़कों का जाल बिछा है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा कि सरकार की शिक्षा व स्वास्थ्य से सम्बंधित योजनाएं धरातल पर दिखती हैं। सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने 'उत्कर्ष के 8 वर्ष' नामक पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी टीम को धन्यवाद दिया।

Also Read- Hardoi News: अपर जिलाधिकारी ने सेठ एम. आर जयपुरिया स्कूल में नए स्विमिंग पूल का किया उद्घाटन।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह, चेयरमैन नगर पालिका हरदोई सुखसागर मिश्र मधुर, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अशोक सिंह, सम्बंधित अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में मंच का संचालन मनीष मिश्रा व श्वेता सिंह ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow