Hardoi News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हरदोई ने मनाया व्यापारी शहीद दिवस, व्यापारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि। 

व्यापारियों ने उत्पादन शुल्क हटाकर बिक्री कर लगाने की मांग उठाई और बिक्री कर में सर्व छापे से व्यापारी का उस समय बहुत शोषण हो रहा था ...

May 26, 2025 - 19:56
55 Views
Hardoi News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हरदोई ने मनाया व्यापारी शहीद दिवस, व्यापारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि। 

उत्तर प्रदेश उद्‌द्योग व्यापार मंडल हरदोई द्वारा कार्यालय स्थिति नगर पालिका कैम्पस में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्यापारी शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। कानपुर महानगर निवासी पं श्याम बिहारी मिश्रा के विशेष प्रयासों से प्रदेश के व्यापारियों की एक बैठक बनारस में संपन्न हुई थी, जिसमें व्यापारी समाज के खोए हुए सम्मान को वापस दिलाने एवं सभी छोटे-बड़े व्यापारियों एवं उद्यमियों को एक मंच पर लाने के लिए और उनको संगठित करने के लिए व्यापार मंडल का गठन किया गया एवं नारा दिया गया कौम पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी हैं / नाई मोची या हलवाई व्यापारी सब भाई-भाई!

व्यापार मंडल बनने के उपरांत ही पूरे देश में शांतिपूर्ण आंदोलन किए गए और बिक्री कर की जटिलताओं से व्यापारी का उत्पीड़न शोषण बंद हो इसके लिए जगह-जगह धरना प्रदर्शन भी किए गए!

व्यापारियों ने उत्पादन शुल्क हटाकर बिक्री कर लगाने की मांग उठाई और बिक्री कर में सर्व छापे से व्यापारी का उस समय बहुत शोषण हो रहा था इसके विरोध में 26 मई 1979 में एक बहुत बड़ा आंदोलन किया गया जिसमें लखनऊ का एक 24 वर्षीय युवा व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल पुलिस की गोली से शहीद हो गया ! इसी क्रम में बुलंदशहर में हरिशंकर अग्रवाल और नित्यानंद कौशिक जी, कानपूर लवकेश ओमर, मारहरा एटा से मुन्ने मियाँ जी, जौनपुर से अशोक रायजी, गाजियाबाद से कमल जैन जी, कासगंज रमेश बिंदल जी, हरदोई से प्रदीप मिश्र जी, मुजफ्फरनगर से गोपाल पो‌द्दार जी भी शहीद हुए, और अब तक विभिन्न व्यापारिक आंदोलन में 14 व्यापारियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी है।

तब से प्रत्येक 26 मई को व्यापार मंडल परिवार व्यापारी एवं उद्यमी जगत के लिए अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अपनी आहुति देने वाले व्यापारी भाइयों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए व्यापारी शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित कर उनका स्मरण करता आया है! व्यापरी हित के लिए शहीद हुए व्यापरियों के नाम व् शहीद तिथि संलग्न है।

Also Read- Hardoi News: स्मार्ट क्लास से शिक्षा के स्तर में हुआ सुधार- जिला पंचायत अध्यक्ष

हरदोई "व्यापारी शहीद दिवस"

1. स्व. हरिश्चन्द्र अग्रवाल
2. स्व. हरिशंकर अग्रवाल
3. नित्यानन्द्र कौशिक
4. स्व. अशोक कुमार खण्डेलवाल
5. स्व. शिव सिंह
6. स्व. मुन्ने मियाँ
7. स्व. अशोक राय
8. स्व. कमल जैन
9. स्व. रमेश बिन्दल
10. स्व. अजय गुप्ता
11. स्व. अमित गुप्ता
12. स्व. राकेश पवार
13. स्व. गोपाल पोद्वार
14. स्व. प्रदीप मिश्र 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार टन्दन, जिलाध्यक्ष महिला विन्दू सिंह , महामंत्री राजन द्विवेदी, मंत्री मदनपाल, आईटी सेल जिलाध्यक्ष भरत पाण्डेय, महामंत्री अपूर्व महेश्वरी, नगर महामंत्री रजनीश गुप्ता,  जिला युवाध्यक्ष अवनीश त्रिवेदी, युवा महामंत्री आशीष प्रजापति, टेन्ट असोसिएशन संरक्षक प्रेम शुक्ला, जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, नगर मंत्री रोहित बंसल, युवा जिला उपा0 विवेक तिवारी, राजाराम, आदि लोग मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow