उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल: तहसील कमेटी का गठन, संगठन विस्तार को मिलेगा बढ़ावा।
Hardoi: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, हरदोई (पंजी.) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज गुरुवार को नगर पालिका कैम्पस स्थित कार्यालय में सम्पन्न
Hardoi: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, हरदोई (पंजी.) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज गुरुवार को नगर पालिका कैम्पस स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने की, जिन्होंने सर्वसम्मति से हरदोई तहसील कमेटी का गठन घोषित किया। इस गठन से तहसील के अंतर्गत सभी ब्लॉकों और कस्बों में व्यापार मण्डल के विस्तार को गति मिलेगी, जिससे संगठन का प्रभाव क्षेत्र और सशक्त होगा।
नवगठित तहसील कमेटी के पदाधिकारी
- अध्यक्ष: रजनीश गुप्ता
- उपाध्यक्ष: रोहित बंसल, राजीव गुप्ता
- महामंत्री: सुशील गुप्ता
- कोषाध्यक्ष: शिवेंद्र सिंह
- मंत्री: शुभम जैन
बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री अजय टंडन, जिला महामंत्री अशोक उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष आईटी सेल भरत पाण्डेय, जिला महामंत्री आईटी सेल अपूर्व माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष अवनीश त्रिवेदी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आशीष प्रजापति, प्रखर तलवार, समीर गुत्ता, अंकित दीक्षित, दयाशंकर अवस्थी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











