Uttrakhand : पेपर मिल के पटे की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। परिजनों द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी पुलिस घटना स्थल प

Nov 8, 2025 - 15:59
42 Views
Uttrakhand : पेपर मिल के पटे की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत
Uttrakhand : पेपर मिल के पटे की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम विक्रमपुर में स्थित पेपर मिल में एक श्रमिक पट्टे में आने से मृत्यु हो गई।परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया।एसआई देवेंद्र मरनाल ने बताया जिला बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी धर्मपाल शर्मा 22 वर्षीय पुत्र कैलाश शर्मा हाल निवासी केशो वाला विक्रमपुर में स्थित राजलक्ष्मी पेपर मिल में पथरी पर कार्य कर रहा था अचानक पार्टी की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे फैक्ट्री कर्मियों द्वारा समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों ने सुबह उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। परिजनों द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी पुलिस घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल कर रही है।परिजन सुबह अस्पताल पहुंच गए जिन्होंने कहा कि काफी समय से यहां राजलक्ष्मी पेपर मिल में काम कर रहा था अचानक उसकी मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर हम सब लोग आए हैं और हम इसकी पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हैं।

Also Click : Deoband : क़ारी इसहाक़ गोरा ने मोबाइल को बताया ‘ग़फ़लत का जरिया’, वीडियो वायरल होते ही बहस तेज़

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow