Uttrakhand : छात्रों को नशा मुक्ति और मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी गई

उन्होंने नालसा (मादक द्रव्यों के सेवन से पीड़ितों के लिए और मादक द्रव्यों के उन्मूलन के लिए योजना) के बारे में विस्तार से बताया। यह योजना नशा पीड़ितों को कानूनी सहायता

By INA News Desk
Jan 14, 2026 - 21:13
53 Views
Uttrakhand : छात्रों को नशा मुक्ति और मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी गई
Uttrakhand : छात्रों को नशा मुक्ति और मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी गई
Advertisement
Advertisement

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तहत छात्र-छात्राओं को कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एनएसएस शिविर के दौरान पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने नालसा (मादक द्रव्यों के सेवन से पीड़ितों के लिए और मादक द्रव्यों के उन्मूलन के लिए योजना) के बारे में विस्तार से बताया। यह योजना नशा पीड़ितों को कानूनी सहायता प्रदान करती है और नशे की समस्या को खत्म करने में मदद करती है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली मुफ्त कानूनी सेवाओं, स्थायी लोक अदालत और राष्ट्रीय नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की पूरी जानकारी दी गई। यह हेल्पलाइन नंबर मुफ्त कानूनी मदद के लिए उपलब्ध है, जहां कोई भी व्यक्ति फोन करके सहायता ले सकता है। इस मौके पर पराविधिक कार्यकर्ता नीशा परवीन, संगीता, प्रीति शर्मा, खुशबू शर्मा, उर्वशी सैनी, मानसी, मनोहर सिंह, हरप्रीत सिंह पन्नू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : Bhadohi : भदोही में जनता दर्शन के दौरान डीएम ने ठंड से कांपती बुजुर्ग महिलाओं को अपने हाथों से दिए कंबल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement