Uttrakhand : हवन कर की सीएम धामी की दीर्घायु की कामना

भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव भाजपा जिला मंत्री बिट्टू चौहान ने सीएम धामी के जन्मदिन पर स्कूल में जाकर बच्चों को फल वितरण किया।इस दौरान भाजपाईयों ने फलदा

Sep 16, 2025 - 20:01
55 Views
Uttrakhand : हवन कर की सीएम धामी की दीर्घायु की कामना
हवन कर की सीएम धामी की दीर्घायु की कामना

रिपोर्ट : आमिर हुसैन

बाजपुर/ उधमसिंह नगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने दर्जा गन्ना राज्यमंत्री स. मंजीत सिंह ‘राजू’ की अगुवाई में देवनारायण द्विवेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजीमुल्ला में हवन कर सीएम धामी की दीर्घायु की कामना की। भाजपा नेता गौरव शर्मा ने सीएम धामी दीर्घायु के लिए हवन पूजन किया।

वही भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव भाजपा जिला मंत्री बिट्टू चौहान ने सीएम धामी के जन्मदिन पर स्कूल में जाकर बच्चों को फल वितरण किया।इस दौरान भाजपाईयों ने फलदार पौधों का भी रोपण किया व स्कूली विद्यार्थियों को कॉपी पैन भी वितरित किये। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाल, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्नू जोशी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, योगेश मुनगली, वीरेन्द्र बिष्ट,आशीष ठाकुर, राजू  वाल्मीकि, प्रवीण देउपा, राहुल द्विवेदी, सुशील द्विवेदी, रोहित द्विवेदी, ग्राम प्रधान देव सिंह,अजय सिंह, अंजू, राशि, नीतू, आजम आदि थे।

Also Click : Sitapur : डीएम की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा- 2025 कार्यक्रम एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow