Uttrakhand : बाजपुर व्यापार मंडल, बरहैनी व्यापार मंडल, सुल्तानपुर पट्टी व्यापार मंडल की इकाई की भंग, जल्द होंगे व्यापार मंडल के चुनाव सत्यवान गर्ग

यह भी बताया कि वही व्यापारी चुनाव में प्रतिभाग कर पाएगा जो विगत 5 वर्ष से  संस्था से जुड़ा हुआ है। दूसरी व्यापारिक संस्था से आने वाले व्यापारी को नई परिस्थितियों में चु

By INA News Desk
Sep 15, 2025 - 19:36
58 Views
Uttrakhand : बाजपुर व्यापार मंडल, बरहैनी व्यापार मंडल, सुल्तानपुर पट्टी व्यापार मंडल की इकाई की भंग, जल्द होंगे व्यापार मंडल के चुनाव सत्यवान गर्ग
बाजपुर व्यापार मंडल, बरहैनी व्यापार मंडल, सुल्तानपुर पट्टी व्यापार मंडल की इकाई की भंग

रिपोर्ट : आमिर हुसैन

बाजपुर /उधमसिंह नगर : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाजपुर,बरहैंनी तथा सुल्तानपुर पट्टी व्यापार मंडल इकाइयों को भंग कर देने की घोषणा की।उन्होंने बताया नई कमेटी के लिए जल्द ही नई चुनावी तिथियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से बताया कि अब केवल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर ही चुनाव होंगे।

यह भी बताया कि वही व्यापारी चुनाव में प्रतिभाग कर पाएगा जो विगत 5 वर्ष से  संस्था से जुड़ा हुआ है। दूसरी व्यापारिक संस्था से आने वाले व्यापारी को नई परिस्थितियों में चुनाव में प्रतिभाग करने का अवसर 5 वर्ष बाद मिल पाएगा।इस के अलावा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की उम्र 40 वर्ष तथा अन्य पदों के लिए 35 वर्ष रखी गई है।इस अवसर पर जिला महामंत्री जतिन नरूला, पूर्व व्यापार मंडल प्रतिनिधि तथा तमाम गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल चुनावों की इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग में गहन उत्साह बन गया है। इस मौके पर बंटी ठक्कर,गजानंद मित्तल,उस्मान अली,ललित वाइटी,ऋषभ सिंगल, बलवीर सिंह साबू आदि मौजूद थे।

Also Click : Sambhal : धार्मिक ग्रंथों व आस्थाओं पर टिप्पणी करने वालों पर सख्त कानून बने - AIMIM

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow