Uttrakhand News: पीएम अजय के अंतर्गत अनुसूचित जाति के शिक्षित बेरोजगारों को दिया जाएगा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

संस्थान के प्रबंधक धर्मवीर सरना ने बताया कि योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षार्थी समस्त औपचारिकता पूर्ण कर आगामी 20 फरवरी 2025 तक अपने आवेदन पत्र विजन एजु...

Feb 8, 2025 - 00:25
 0  35
Uttrakhand News: पीएम अजय के अंतर्गत अनुसूचित जाति के शिक्षित बेरोजगारों को दिया जाएगा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

रिपोर्टर :आमिर हुसैन 

By INA News Uttrakhand.

बाजपुर /उधमसिंह नगर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्तराखण्ड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु अनुसूचित जाति के शिक्षित एवं बेरोजगार युवक/युवतियों को विजन एजुकेशनल एण्ड सोशल डेवलपमेंट सोसायटी बाजपुर द्वारा सी.सी.सी. (कोर्स आन कम्प्यूटर कान्सेप्ट) ट्रेड में 60 प्रशिक्षार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Also Read: Uttrakhand News: नामधारी ने किया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का शुभारम्भ

संस्थान के प्रबंधक धर्मवीर सरना ने बताया कि योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षार्थी समस्त औपचारिकता पूर्ण कर आगामी 20 फरवरी 2025 तक अपने आवेदन पत्र विजन एजुकेशनल एण्ड सोशल डेवलपमेंट सोसायटी प्रेम नगर, रामपुर रोड़, एक्सिस बैंक के पीछे, बाजपुर में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक अनुसूचित जाति का व उत्तराखण्ड का निवासी हो। आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो। आवेदक अन्य प्रमाण पत्रों में आय, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आई.डी. संलग्न करेंगे। प्रशिक्षण में कम से कम 30 प्रतिशत महिलाओं की सहभागिता होनी आवश्यक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow