Varanasi : CM Yogi ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, कहा- नवंबर तक जनपद को पूरी तरह करें टीबी मुक्त

CM ने "एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण महाअभियान तथा नदी पुनरोद्धार के कार्यों को बेहतर तरीके से कराए जाने पर विशेष जोर दिया। बैठक की शुरुआत में जिलाधिका

By INA News Desk
Jul 18, 2025 - 00:06
76 Views
Varanasi : CM Yogi ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, कहा- नवंबर तक जनपद को पूरी तरह करें टीबी मुक्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनपद वाराणसी में काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करते हुए।

सार-

  • CM Yogi ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा 
  • बोले-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों पर रखें पैनी नजर, सख्ती से निपटे पुलिस 
  • स्वच्छता में पीछे नहीं रहना चाहिए, स्वच्छता मानकों में टॉप फाइव सूची में अवश्य होना चाहिए वाराणसी: Yogi

CM Yogi आदित्यनाथ ने गुरुवार को सर्किट हाउस में विकास परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की, फिर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में गतिमान परियोजनाओं को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराए जाने पर विशेष जोर दिया।CM ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान जद में आने वाले धर्मस्थलों को स्थानीय लोगों से वार्ता कर आसपास उपयुक्त स्थल चिह्नित कर विधि विधान के साथ स्थापित कराएं। कार्यदायी संस्थाएं समय पर कार्य कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि वाराणसी स्वच्छता में कतई पीछे नहीं रहना चाहिए। वाराणसी स्वच्छता में टॉप फाइव सूची में अवश्य होना चाहिए। इसके लिए नगर आयुक्त को नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया। हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए नए बिल्डिंग बाइलॉज की जानकारी आम जन को हो सके, इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराए जाने का निर्देश दिया। CM ने इसके लिए सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, जनता के बीच जगह-जगह सेमिनार आदि आयोजित कराए जाने पर विशेष जोर दिया।CM ने दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण कार्य को बरसात के तत्काल बाद शुरू कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को वाराणसी को टीबी मुक्त किए जाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने, इसमें जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने तथा अभियान का हिस्सा बनाए जाने का निर्देश दिया। CM ने नवंबर तक जनपद को पूरी तरह टीबी मुक्त किए जाने पर विशेष जोर दिया। जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की परिषदीय विद्यालयों में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराए जाने का निर्देश दिया। कोई भी विद्यालय अध्यापक विहीन न रहे, इसके लिए सभी विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में अध्यापकों की तैनाती सुनिश्चित हो। सभी बच्चों को स्कूली बैग, जूते मोजे, ड्रेस आदि की उपलब्धता प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराए जाने का भी निर्देश दिया।CM ने कानून एवं शांति व्यवस्था की। कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर रखते हुए ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाय। जातीय वैमनस्यता, अराजकता फ़ैलाने वाले, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने लोकल इंटलीजेंस, पुलिस विटो को और प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब संचरण पर रोक लगाने, नशा के अवैध कारोबार को ध्वस्त करने हेतु ठोस कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। CM Yogi ने कहा कि विकास कार्यों में प्रगति सुनिश्चित किए जाने के साथ ही गतिमान परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने हेतु कार्यदाई संस्थाएं अतिरिक्त मैनपावर बढ़ाकर तेजी से कार्य को पूर्ण कराएं। उन्होंने जनसुनवाई, आईजीआरएस, CM हेल्प लाइन आदि माध्यमों से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों का निष्पक्ष एवं समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।CM ने "एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण महाअभियान तथा नदी पुनरोद्धार के कार्यों को बेहतर तरीके से कराए जाने पर विशेष जोर दिया। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनपद में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति समेत जनपद में बाढ़ की स्थिति की पूरी जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 64 बड़ी परियोजनाएं गतिमान हैं, जिनकी कीमत लगभग 15000 करोड़ है। कज्जाकपुरा फ्लाइओवर का कार्य सितंबर 2025 तक पूरा करा लिया जायेगा। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा CM के समक्ष श्रावण मास की तैयारियों, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन समेत विभिन्न पुलिस अभियानों की जानकारियां दी गयीं।एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने जोन के विभिन्न जनपदों में श्रावण मास के दौरान की गयी तैयारियों, सीसीटीवी से निगरानी, पेट्रोलिंग, थानों पर जनसुनवाई, गो-तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान समेत शराब माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की पूरी जानकारी दी। बैठक में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, विशाल सिंह 'चंचल', विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. सुनील पटेल, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना, एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण शंभू कुमार, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, डीएफओ स्वाति श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।गुरुवार को उन्होंने कालभैरव मंदि‍र में दर्शन-पूजन किया, इसके बाद वह बाबा के दरबार में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। काशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के पहुंचने की सूचना में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच गए। योगी आदित्यनाथ की झलक मिलते ही हर-हर महादेव के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद वह सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान के सोवा रिग्पा अस्पताल समेत विभिन्न परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।

Also Click : Deoband : दिव्य मोंगा व गौरव गांधी बने ए.बी.वी.पी. के नगर सह मंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement