Varanasi : वाराणसी नगर निगम ने राजस्व वसूली में रचा इतिहास, तीन वर्षों में हुई चार गुना वृद्धि

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर का लक्ष्य 225 करोड़ रुपये रखा गया था, जिसके मुकाबले 267.55 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। हैरानी की बात यह है कि वर्ष 2010 के बाद से गृहकर की दरों में को

By INA News Desk
Apr 1, 2026 - 23:08
38 Views
Varanasi : वाराणसी नगर निगम ने राजस्व वसूली में रचा इतिहास, तीन वर्षों में हुई चार गुना वृद्धि
Varanasi : वाराणसी नगर निगम ने राजस्व वसूली में रचा इतिहास, तीन वर्षों में हुई चार गुना वृद्धि
Advertisement
Advertisement

वाराणसी नगर निगम ने राजस्व वसूली के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले तीन वर्षों के दौरान निगम की आय में लगभग चार गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहाँ वर्ष 2022-23 में कुल राजस्व वसूली 94.36 करोड़ रुपये थी, वहीं वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 403.45 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। वाराणसी प्रदेश का ऐसा पहला नगर निगम बन गया है जिसने गृहकर, जलकर और सीवर कर का एक ही बिल (एकीकृत बिल) जारी करने की व्यवस्था लागू की है।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर का लक्ष्य 225 करोड़ रुपये रखा गया था, जिसके मुकाबले 267.55 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। हैरानी की बात यह है कि वर्ष 2010 के बाद से गृहकर की दरों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है और इस बार जल व सीवर कर पर 76 करोड़ रुपये की छूट भी दी गई थी। इसके बावजूद आय में यह उछाल डिजिटल इंडिया अभियान और करदाताओं की संख्या बढ़ने से आया है। वर्तमान में 1.82 करोड़ भवन स्वामी कर जमा कर रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या 1.22 करोड़ थी।

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को एक ही दिन में रिकॉर्ड 7 हजार लोगों ने 27 करोड़ रुपये का टैक्स जमा किया। इसमें से 1229 लोगों ने घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने समय पर टैक्स जमा नहीं किया है, उनके नए बिल में बकाया राशि ब्याज सहित जोड़ दी गई है। साथ ही दुकानों के किराए और लाइसेंस शुल्क में देरी करने पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है।

सिर्फ संपत्ति कर ही नहीं, बल्कि अन्य मदों में भी जबरदस्त सुधार हुआ है। सड़क कटिंग से 15.22 करोड़, विज्ञापन से 12.18 करोड़ और दुकानों के किराए से 5.57 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। विज्ञापन और लाइसेंस शुल्क में हुई वृद्धि शहर में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों को दर्शाती है।

तीन वर्षों का तुलनात्मक आय विवरण (करोड़ रुपये में):

मद वर्ष 2022-23 वर्ष 2025-26
सम्पत्तिकर 89.00 267.55
विज्ञापन 2.56 12.18
रोड कटिंग 1.45 15.22
दुकान किराया 1.07 5.57
लाइसेंस शुल्क 1.36 4.49
पार्किंग 0.38 1.97
कुल राजस्व 94.36 403.45

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement