Hardoi: हरदोई में सब्जी खेती को बढ़ावा- 'जायद-2026' के लिए सब्जी बीज उपलब्ध, किसानों को नगद मूल्य पर मिलेगा लाभ। 

जनपद में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग ने जायद मौसम-2026 के लिए

Feb 26, 2026 - 16:33
69 Views
Hardoi: हरदोई में सब्जी खेती को बढ़ावा- 'जायद-2026' के लिए सब्जी बीज उपलब्ध, किसानों को नगद मूल्य पर मिलेगा लाभ। 
हरदोई में सब्जी खेती को बढ़ावा- 'जायद-2026' के लिए सब्जी बीज उपलब्ध, किसानों को नगद मूल्य पर मिलेगा लाभ। 

हरदोई। जनपद में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग ने जायद मौसम-2026 के लिए उन्नत किस्मों के सब्जी बीज उपलब्ध करा दिए हैं। विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीजों का वितरण नकद मूल्य पर किया जाएगा और यह व्यवस्था पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी लागू रहेगी।

उद्यान विभाग का कहना है कि जिले में सब्जी की बढ़ती खेती को देखते हुए उन्नत किस्मों के बीज किसानों तक पहुंचाने की लगातार कोशिश की जा रही है, ताकि कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके।

उपलब्ध सब्जी बीज और मात्रा

विभागीय जानकारी के अनुसार सब्जी बीज कार्यालय में निम्न किस्मों के बीज प्राप्त हुए हैं—

  • भिंडी काशी प्रगति — 40 किग्रा

  • भिंडी काशी क्रांति — 08 किग्रा

  • भिंडी काशी चमन — 40 किग्रा

  • भिंडी आज़ाद-1 — 24 किग्रा

  • लौकी काशी गंगा — 04 किग्रा

  • लौकी काशी कीर्ति — 04 किग्रा

  • लोबिया पूसा सुकुमार — 04 किग्रा

  • लोबिया काशी गौरी — 08 किग्रा

प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर वितरण

जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्र ने बताया कि जिन किसान भाइयों को सब्जी बीज खरीदना है, वे जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, कमनीयाबाग हरदोई में निर्धारित धनराशि जमा कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। बीज वितरण “प्रथम आवक-प्रथम पावक” (First Come First Serve) के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय रहते बीज प्राप्त कर जायद सीजन की खेती की तैयारी शुरू करें, जिससे उत्पादन और आमदनी दोनों में वृद्धि हो सके।

Also Read- नेचुरल फॉर्मिंग हब बन रहा यूपी: प्रदेश के सभी 75 जिलों में अब तक 94,300 हेक्टेयर तक पहुंची नेचुरल फॉर्मिंग, योगी सरकार 298 करोड़ रुपये से करेगी विस्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow