Viral News: दुल्हन को मिला सपनों का राजकुमार, मंच पर नाच कर खुशी का किया इजहार

कुछ लड़कियों को उनका राजकुमार मिल जाता है कुछ को नहीं मिलता है। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जिसमें देखा गया है कि दुल्हन स्टेज पर अपने दूल्हे को जैसे ही देखती है, वह खुशी से झूम जाती है और भोजपुरी गाने पर डांस करना शुरू कर देती है। ऐसे में....

Apr 11, 2025 - 13:10
 0  37
Viral News: दुल्हन को मिला सपनों का राजकुमार, मंच पर नाच कर खुशी का किया इजहार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त को वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन मंच पर खड़े दिखाई दे रहे हैं लेकिन दुल्हन इस कदर खुश है जैसे मानो उसको सपनों का राजकुमार मिल गया हो।

  • सपनों का राजकुमार मिलते ही खुशी से झूम उठी दुल्हन

हर लड़की का सपना होता है कि उसको उसका मनचाहा राजकुमार मिले जिसके साथ वह अपने सपनों को हकीकत में पूरा कर सके। इसके लिए कई लड़कियां व्रत भी रखती हैं तो कुछ लड़कियां भगवान से अपने राजकुमार के लिए दुआ मांगती है। वहीं कुछ लड़कियों को उनका राजकुमार मिल जाता है कुछ को नहीं मिलता है। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जिसमें देखा गया है कि दुल्हन स्टेज पर अपने दूल्हे को जैसे ही देखती है, वह खुशी से झूम जाती है और भोजपुरी गाने पर डांस करना शुरू कर देती है। ऐसे में पहले तो दूल्हा शांत खड़ा रहता है लेकिन जैसे ही वह अपनी दुल्हन को इस कदर डांस करते देखता है तो वह भी खुद को रोक नहीं पाता और दुल्हन के साथ डांस करने लग जाता है। शादी के दिन दोनों दूल्हे और दुल्हन की खुशी साफ उनके चेहरे से झलक रही है। ऐसा देख कर लग रहा है कि दूल्हे को उसकी राजकुमारी मिल गई हो और दुल्हन को उसका

राजकुमार मिल गया हो।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @vicky8940kumar के नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक कई लोग देख चुके हैं तो वहीं 40000 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर लाइक किए हैं।

तो कुछ यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा दुल्हन का कॉन्फिडेंस और डांस मूव्स वाकई काबिले तारीफ है। दूसरे ने लिखा शादी जैसे पवित्र चीज को भी आज कल लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया है। तीसरे ने लिखा दोनों ने शादी का खुल्लम-खुल्ला इजहार कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow