Viral News: कार के बोनट पर महिला ने बनाई Insta Reel, RTO ने काटा 22,500 का चालान

एक महिला को कार के बोनट पर बैठकर Reel बनाकर वायरल करना भारी पड़ गया। वहीं यह मामला आरटीओ औरैया (Auraiya) के संज्ञान में आने पर परिवहन विभाग के अधिकारी ने 22500 रुपए का चालान काट दिया। मामला औरैया (Au...

Apr 20, 2025 - 14:59
 0  110
Viral News: कार के बोनट पर महिला ने बनाई Insta Reel, RTO ने काटा 22,500 का चालान

Viral Reel News By INA.

उत्तर प्रदेश के औरैया (Auraiya) जिले में सोशल मीडिया पर एक Video तेजी से वायरल हो रहा है। Video में एक महिला यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खतरनाक तरीके से पैंटून पुल पर गाड़ी के बोनट पर खड़ी होकर फिल्मी सॉन्ग पर Reel बनाते हुए नजर आ रही है। Video वायरल होने के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 22,500 रुपये का चालान काट दिया है। Reel बनाने और सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए जमकर Video वायरल किए जा रहे हैं। लेकिन कहीं न कहीं युवाओं को Reel बनाकर वायरल करना भारी भी पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला औरैया (Auraiya) से सामने आया है।

जिसमें एक महिला को कार के बोनट पर बैठकर Reel बनाकर वायरल करना भारी पड़ गया। वहीं यह मामला आरटीओ औरैया (Auraiya) के संज्ञान में आने पर परिवहन विभाग के अधिकारी ने 22500 रुपए का चालान काट दिया। मामला औरैया (Auraiya) अयाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं दूसरा Video एक्सप्रेस वे पर कार के बोनट पर बैठकर बनाया गया।पुलिस की कार्रवाई के बाद अब Reel बनाने से पहले सौ बार सोचना होगा। ARTO सुदेश तिवारी ने बताया कि महिला का यह कृत्य न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन था, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी खतरा था। एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकना और खतरनाक स्टंट करना दुर्घटना का कारण बन सकता है। दरअसल Video की जांच के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और जुर्माना लगाया।

तिवारी ने चेतावनी दी कि यातायात नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर Reel बनाने की होड़ में लोग अक्सर नियमों की अनदेखी कर देते हैं, लेकिन इस घटना ने प्रशासन की सख्ती को उजागर किया। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि ऐसी हरकतों पर अंकुश लगाना जरूरी है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों पर नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Click: मोदी जी अगर इन धमकी देने वालों को नहीं रोका तो.... आप लोग ट्यूबलाइट हैं...सुप्रीम कोर्ट को धमकी दे रहे हैं- ओवैसी का पलटवार

उधर Insta पर एक महिला के अकाउंट से एक Reel अपलोड की गई है। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वायरल Video में देखा जा सकता है कि एक युवती जिले के यमुना पैंटून पुल पर एक कार के बोनट पर खड़ी होकर स्टंट करते हुए Reel बना रही है। इस दौरान कार को एक्सप्रेसवे पर रोककर उसने यातायात बाधित किया, जो अपराध की श्रेणी में आता है। एक महिला द्वारा गाड़ी नंबर UP 79Z 8974 चलती कार के बोनट पर बैठकर ‘तेरे काले काले नैन मोपे जादू कर गए’ गाने पर Reel बनाई।

दूसरी एक्सप्रेस वे पर ‘सारी रात मुझे तेरी याद आती रही’ गाने पर कार के बोनट पर बैठकर Reel बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। Video वायरल होने के बाद Video का संज्ञान परिवहन विभाग के अधिकारी ने लिया और मामले की गंभीरता के देखते हुए कार का 22500 रुपए का चालान काट दिया। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के चक्कर में कई बार ये लोग जान जोखिम में भी डालने से नहीं चूकते।कुछ तो गाड़ियों पर ही स्टंट करके Reel बनाते हैं। वायरल Video यमुना पैंटून पुल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का बताया जा रहा है। Video में महिला ने कार की बोनट पर खड़ी होकर Reel बनाई और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। जानकारी करने पर पता चला कि वायरल हो रही Reel में दिख रही कार उपेन्द्र चौहान के नाम पर पंजीकृत है। Reel बनाने वाले महिला शिवानी चौहान है। उसने यमुना पैंटून पुल पर गाड़ी की बोनट पर न केवल खड़ी होकर Reel बनाई बल्कि अपनी जान को भी जोखिम में डाला। इसी तरह बुंदलेखंड एक्सप्रेस वे पर भी गाड़ी की बोनट पर बैठकर Reel बनाई गई है। इससे एक्सप्रेस वे पर यातायात भी अवरुद्ध हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow