नैमिष धाम में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा अखंड शौर्य जागरण पदयात्रा का भव्य आयोजन।

Sitapur: विश्वविख्यात प्राचीन तीर्थ स्थल नैमिषारण्य मैं विश्व हिन्दू परिषद द्वारा,एवं ऋषियों मुनियों के तत्वाधान मैं आयोजित अखंड शौर्य ....

By INA News Desk
Aug 19, 2025 - 14:48
108 Views
नैमिष धाम में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा अखंड शौर्य जागरण पदयात्रा का भव्य आयोजन।
नैमिष धाम में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा अखंड शौर्य जागरण पदयात्रा का भव्य आयोजन।

रिपोर्ट - सुरेन्द्र कुमार 

नैमिषारण्य/सीतापुर। विश्वविख्यात प्राचीन तीर्थ स्थल नैमिषारण्य मैं विश्व हिन्दू परिषद द्वारा,एवं ऋषियों मुनियों के तत्वाधान मैं आयोजित अखंड शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का प्रोयाजन जनजागृति जनमानस को अपने धर्म व राष्ट्र के प्रति जागरूकता के लिया आयोजन किया गया ।  

इस शौर्य पदयात्रा के शुभारम्भ के अवसर पर आये हुए सभी अथितिगणों का बजरंगी विमल मिश्रा के द्वोरा अंगवस्त्र भेट कर उनका स्वागत अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया उसके बाद आये सभी ऋषि मुनियों ने अपने अपने विचार प्रकट किये , इसके बाद दोपहर ३ बजे से यात्रा का शुभारम्भ पहला आश्रम से शुरू होकर पर्यटन पुलिस चोकी ,कालीपीठ चौक, होते हुए चक्रतीर्थ पहुचकर वहा से पुनः यात्रा आरंभ होकर माँ ललिता देवी मंदिर, रंगनाथ मंदिर होते हुए भैरमपुर परिक्रमा मार्ग पर संपन्न हुई।

इस शौर्य पदयात्रा मैं सकडों की संख्या मैं साधू संत, बटुक एवं जनमानसगण पदयात्रा मैं शामिल हुए एवं आये हए सभी बटुकों व अथिति गणों ने एक स्वर मैं झंडा ऊँचा रहे हमारा विजय विश्व तिरंगा प्यारा का जयघोष करते हुए एवं देशभक्ति के गीतों और राष्ट्रवादी जयकारों की गूंज के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते पूरे भारतीय जोश के साथ यात्रा मैं शामिल लोंगो का उत्साह बड़ा रहे थे। इस शौर्य पदयात्रा दौरान विश्व हिन्दू परिषद के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में पहला आश्रम महंत नारायण दास, बनगढ़ आश्रम के महंत संतोष दास खाकी, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत धर्माचार्य प्रमुख विमल बजरंगी, पंडित सुरेश चंद्र अवस्थी सहित सैकड़ों की संख्या मैं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में नैमिषारण्य थाना पुलिस बल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

Also Read- Lucknow : सीएम ने उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के तीन दिवसीय इंटरनेशनल समिट का किया उद्धाटन , कहा- भारतीय परंपरा में जब भी मंथन हुआ, उससे अमृत निकला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow