Viral News: बुढ़ापे में ताऊ को छाया जवानी का खुमार, डांसर के साथ खूब किया डांस जमकर उड़ाए पैसे।

हैरान और परेशान कर देने वाला एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक डांसर स्टेज पर...

By INA News Desk
Mar 15, 2025 - 22:45  · Updated: Mar 16, 2025 - 00:28
135 Views
Viral News: बुढ़ापे में ताऊ को छाया जवानी का खुमार, डांसर के साथ खूब किया डांस जमकर उड़ाए पैसे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक ताऊ डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं और साथ ही साथ जमकर रुपए भी उड़ा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग ताऊ की खिंचाई करने लगे।

  • डांसर के साथ ताऊ ने उड़ाये पेंशन के रुपए

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां आपको रोजाना हजारों लाखों वीडियो वायरल होते हुए मिल जाएंगे। ऐसे में कई वीडियो तो लोगों का इंटरटेनमेंट करने से जुड़े होते हैं तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो आपको हैरान और परेशान कर सकते हैं। हैरान और परेशान कर देने वाला एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक डांसर स्टेज पर खूब ठुमके लगाए जा रही है। उसके सामने खड़ा बुजुर्ग शख्स अपने हाथ में पैसा लिए उसके साथ डांस कर रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘कहीं प्यार न हो जाए’ गाना बज रहा है। इधर, वह बूढ़ा आदमी डांसर के पास स्टेज के नीचे खड़े होकर थिरकता नजर आ रहा है। खुद के ऊपर नोटों की बारिश होते देख डांसर को भी उस बुजुर्ग शख्स के साथ डांस करने में मजा आ रहा है। वही डांसर भी बुजुर्ग को खुश करने के लिए अपने चेहरे पर प्यारी सी मुस्कुराहट छोड़ रही है।

Also Read- Viral News: केक में पटाखा लगाकर मनाया गया जन्मदिन, फिर लोगों ने उड़ाया मजाक।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को (@anu_rangili_) नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं 20 लाख से ज्यादा लोगों ने इस पर लाइक किए हैं। तो कई यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा चचा अपने पेंशन का पैसा नचनियों पर उड़ा रहे हैं। दूसरे ने लिखा डॉक्टरों के यहां चक्कर लगाने की उम्र में ताऊ ठुमके लगा रहे हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा ताऊ को अपने बुढ़ापे का ख्याल रखना चाहिए था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow