Ballia News: हिन्दू मुस्लिम के बीच दरार पैदा करने वालों को मिला करारा जवाब, हिन्दू भाई ने एक मुस्लिम भाई को किया रक्तदान। 

By INA News Desk
Mar 15, 2025 - 18:54
148 Views
Ballia News: हिन्दू मुस्लिम के बीच दरार पैदा करने वालों को मिला करारा जवाब, हिन्दू भाई ने एक मुस्लिम भाई को किया रक्तदान। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- सैयद आसिफ हुसैन जैदी 

जहां एक तरफ होली त्योहार पर मुसलमानों को घर से बाहर नही निकलने की नसीहत दी जा रही है। हिन्दू और मुस्लिम के लिए अलग अस्पताल बनाने की मांग की जा रही है। तो वही दूसरी तरफ युवा समाज सेवी सागर सिंह राहुल ने एक मुस्लिम भाई को उस वख्त रक्तदान किया जब हिन्दू  भाई होली के रंग में थे और मुस्लिम भाई जुम्मे की नमाज अदा कर रहे थे।

ख़बर यूपी के बलिया से है। दरअसल एक मुस्लिम महिला के बेटे की दोनो किडनी खराब हो चुकी है डाईलेसिस पर होने के कारण हर बार ब्लड की जरूरत पड़ती है। एक तरफ रमाजन का पाक महीना और दूसरी तरफ होली का पर्व। चारो तरफ थक हार कर महिला ने किसी तरह सागर सिंह राहुल से सम्पर्क किया। बच्चे की बीमारी और एक माँ के दर्द को देख सागर ने तुरन्त रक्त दान करने का फैसला लिया।

Also Read- Ballia News: बलिया पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस होली मिलन समारोह, हर्षोउल्लास के साथ सभी अधिकारी हुए शामिल।

मुस्लिम महिला रंग भरी होली के बुल घर से बाहर निकल किसी तरह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक तक पहुंची तो वही सागर ने रक्त दान कर उन सभी को जवाब दिया जो बेवज़ह हिन्दू और मुस्लिम के बीच दरार पैदा करने का प्रयास कर रहे है। सागर ने कहा कि हम सभी एक है हमारा रक्त है। आज जुम्मे की नमाज भी है और हमारा पर्व होली भी है इससे नेक काम क्या होगा। वही विधायक केतकी सिंह को भी करारा जवाब दिया जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी से हिन्दू- मुस्लिम के लिए अलग-अलग अस्पताल बनावाने की मांग की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement