Hardoi: हमें आई लव मोहम्मद से दिक्कत नहीं लेकिन तुम्हें भी वंदे मातरम् और भारत माता की जय कहना होगा - संगीत सोम

हरदोई: क्षत्रिय महासभा हरदोई के कार्यक्रम विक्टोरिया लान घंटाघर में दहाड़े हिंदू हृदय सम्राट संगीत सोम,शुक्रवार को कार्यक्रम में प्राचीन छटा और हृदयस्पर्शी विचारों ने

Oct 4, 2025 - 18:21
97 Views
Hardoi: हमें आई लव मोहम्मद से दिक्कत नहीं लेकिन तुम्हें भी वंदे मातरम् और भारत माता की जय कहना होगा - संगीत सोम
हमें आई लव मोहम्मद से दिक्कत नहीं लेकिन तुम्हें भी वंदे मातरम् और भारत माता की जय कहना होगा - संगीत सोम

हरदोई: क्षत्रिय महासभा हरदोई के कार्यक्रम विक्टोरिया लान घंटाघर में दहाड़े हिंदू हृदय सम्राट संगीत सोम,शुक्रवार को कार्यक्रम में प्राचीन छटा और हृदयस्पर्शी विचारों ने मिलकर विजयदशमी उत्सव व मेधा अभिनंदन कार्यक्रम को मनमोहक व प्रेरणादाई बनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मेरठ की सरथना विधानसभा विधायक रहे हिन्दू हृदय सम्राट संगीत सोम ने अपने ओजस्वी विचारों से समाज को प्रेरित किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने कहा हिंदूत्व के लिए उनका सर कट सकता है लेकिन झुक नहीं सकता। उन्होंने पूर्व की सपा सरकार व अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा की सपा सरकार में एक धर्म विशेष और उसके माफियाओं ने समाज में हिंसा फैलाने और हिंदूओं को प्रताड़ित करने का काम किया।उसी धर्म की एक व्यक्ति ने अखिलेश की पत्नी तक को अप शब्द कहे लेकिन अखिलेश और सपा के किसी नेता ने उसका विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा भले ही अखिलेश ने इसका विरोध नहीं किया लेकिन मैंने एक हिंदू होने के नाते उसका विरोध किया। उन्होंने पीड़ीए की फुल फार्म पाकिस्तान डेवलपमेंट अधारिटी बताया।2012से 17तक प्रदेश में आखिरी मुगल शासन सपा सरकार का रहा।अब प्रदेश की जनता उनको कभी सत्ता में स्थान नहीं देगी।हमें तुम्हारे आई लव मोहम्मद से दिक्कत नहीं लेकिन तुम्हें भारत में रहकर वंदे मातरम और भारत माता की जय करनी होगी।

क्षत्रिय बंधुओं से उन्होंने अपील करते हुए कहा जब समाज के इकट्ठा होने की बात हो सभी अपने समाज को समय दें। उन्होंने यह भी कहा हमारा समाज संस्कारो की धारा से आता है,हमारे पूर्वों के आचरण बंटे नहीं।हिन्दू संस्कार अपनी मां की कोख से सीख कर आता है।उससे बड़ा संस्कारी कोई नहीं हो सकता।

  • मेधा अभिनंदन

125 होनहारों को सम्मान समाज को एकता और शिक्षित चेतना का संदेश। कार्यक्रम में 125 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सवायजपुर विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा की आज देश की समृद्धि के लिए हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम को एम एलसी पवन सिंह चौहान अजय सिंह सोमवंशी प्रदेश अध्यक्ष करती सेना दुर्गेश सिंह दीपू पीसीएफ डायरेक्टर रामबहादुर सिंह कोपरेटिव बैंक अध्यक्ष अशोक सिंह आदि ने संबोधित किया।

  • परम साध्वी प्रज्ञा भारती पंक्षी देवी जी ने बताया भारती संस्कृति को श्रेष्ठ

कार्यक्रम की अध्यक्षता करी रही परम विदुषी साध्वी प्रज्ञा भारती पंक्षी देवी ने पाश्चात्य संस्कृति से बेहतर भारतीय संस्कृति को बताया। उन्होंने कहा भारत में चरित्र और संस्कृति की श्रेष्ठता है।जहां गांय और नदियों को भी माता की संज्ञा दी जाती है।जहां आज भी पहली रोटी गाय को निकाली जाती है। कार्यक्रम का समापन महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त कर किया।

Also Read- Hardoi : हरदोई में निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट के लिए किसानों का ई-लाटरी से चयन, चना मटर मसूर के पैकेटों का वितरण होगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow