Mau News: मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के  तहत महिलाओं को किया जा रहा जागरूक।

मिशन शक्ति फेज-5 (नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन) महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं....

Nov 20, 2024 - 16:05
62 Views
Mau News: मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के  तहत महिलाओं को किया जा रहा जागरूक।

मऊ। बुधवार को विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 (नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन) महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से  जनपद के समस्त थानों एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाये जा रहे।

Also Read- Mau News: मऊ पुलिस ने शोएब खान के विरुद्ध की एन0एस0ए0 की कार्यवाही।

पुलिस की महिला सुरक्षा सम्बंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन नम्बरों 1076 आदि के बारे में जागरूक किया तथा उपस्थित सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow