Hardoi News: प्रेम-प्रसंग में लड़की ने की प्रेमी की हत्या, फ़ोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर उठाया खौफनाक कदम। 

आमतौर पर आपने प्रेम प्रसंग में किसी प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या कर देने का मामला सुना होगा लेकिन हरदोई जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक....

By INA News Desk
Nov 20, 2024 - 16:15
479 Views
Hardoi News: प्रेम-प्रसंग में लड़की ने की प्रेमी की हत्या, फ़ोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर उठाया खौफनाक कदम। 
Advertisement
Advertisement

By INA News.
आमतौर पर आपने प्रेम प्रसंग में किसी प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या कर देने का मामला सुना होगा लेकिन हरदोई जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक लड़की ने भाई के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि प्रेमी द्वारा प्रेमिका की कुछ फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर प्रेमिका ने यह कदम उठाया। बीते मंगलवार सुरेश चन्द्र पुत्र गंगाविष्णु निवासी ग्राम गौटिया थाना मंझिला हरदोई ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उसका पौत्र अमित पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ग्राम गौटिया थाना मंझिला जनपद हरदोई बीते 10 नवंबर को घर से गायब हो गया था।

इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इस बीच पुलिस द्वारा की जांच के दौरान बीते सोमवार थाना मझिला क्षेत्रान्तर्गत गांव एलिमपुर के निकट गन्ने के खेत में अमित पुत्र प्रदीप कुमार का शव मिला। जिसके बाद रमनपाल पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम केशरी पुरवा थाना मंझिला जनपद हरदोई, पिंकी पुत्री रामसेवक निवासी ग्राम केशरी पुरवा थाना मंझिला जनपद हरदोई और जागेश पाल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम एलिमपुर थाना मंझिला जनपद हरदोई के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नैट के सम्बन्ध में बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों जागेश पाल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम एलिमपुर थाना मंझिला जनपद हरदोई, पिंकी पुत्री रामसेवक निवासी ग्राम केशरी पुरवा थाना मंझिला जनपद हरदोई और रमनपाल पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम केशरी पुरवा थाना मंझिला जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement