योगी सरकार ने प्रदेश में स्थापित किया कानून का राज, भयमुक्त प्रदेश से निवेश को मिली उड़ान।

Lucknow News: याेगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में न केवल ‘कानून का राज’ स्थापित किया बल्कि प्रदेश....

Aug 1, 2025 - 18:13
66 Views
योगी सरकार ने प्रदेश में स्थापित किया कानून का राज, भयमुक्त प्रदेश से निवेश को मिली उड़ान।
योगी सरकार ने प्रदेश में स्थापित किया कानून का राज, भयमुक्त प्रदेश से निवेश को मिली उड़ान।

Lucknow News: याेगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में न केवल ‘कानून का राज’ स्थापित किया बल्कि प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई उड़ान दी है। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। उस दौरान उत्तर प्रदेश दंगों का प्रदेश कहे जाने लगा था। प्रदेश भर में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का बोल बाला था। प्रदेशवासियों में सपा पोषित माफियाओं का भय इस कदर व्याप्त हो गया था कि लोग अपने घरों से निकलने से डरने लगे थे। व्यापारी, बहन-बेटियां, आम नागरिक प्रदेश से पलायन करने को मजबूर हो गये थे।

वहीं योगी सरकार ने वर्ष 2017 में प्रदेश की कमान संभालने के बाद प्रदेश की सूरत ही बदल डाली। आज उत्तर प्रदेश पूरी तरह से भयमुक्त प्रदेश बन गया है। योगी सरकार ने कड़े निर्णय और मजबूत इच्छाशक्ति से उत्तर प्रदेश विकसित राज्य की अवधारणा को और मजबूती दे रहा है। सीएम योगी के निर्देश पर जीराे टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों का एनकाउंटर, अवैध संपत्ति की जब्ती, कोर्ट में प्रभावी पैरवी, अवैध धर्मांतरण और अवैध नशे के सौदागराें के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गयी। यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश की छवि एक नए, सुरक्षित और निवेश के नये अवसर के रूप में उभर रही है। 

  • बेहतर कानून व्यवस्था से तेज़ हुआ निवेश और विकास

योगी सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई से सबसे बड़ा लाभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिला। वर्तमान में भयमुक्त वातावरण में निवेशकों का विश्वास बढ़ा, जिससे उत्तर प्रदेश देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हुआ। डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर, फिल्म सिटी, औद्योगिक गलियारों जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स में निवेश लगातार आ रहा है। इन परियोजनाओं ने लाखों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं हैं। 

Also Read- 2017 से पहले दंगों का गढ़, आज सबसे सुरक्षित प्रदेश: यूपी की कानून व्यवस्था का डंका देश-दुनिया में।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow