योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस: अवैध धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, माफियाओं पर बुलडोजर, 240+ अपराधी एनकाउंटर में ढेर, 1 लाख को सजा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले आठ वर्षों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति...

Aug 1, 2025 - 18:38
Aug 1, 2025 - 18:43
 0  57
योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस: अवैध धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, माफियाओं पर बुलडोजर, 240+ अपराधी एनकाउंटर में ढेर, 1 लाख को सजा
योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस: अवैध धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, माफियाओं पर बुलडोजर, 240+ अपराधी एनकाउंटर में ढेर, 1 लाख को सजा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले आठ वर्षों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ा रुख अपनाया है। इस दौरान पुलिस ने 15,000 से अधिक मुठभेड़ों में 240 से ज्यादा दुर्दांत अपराधियों को ढेर कर दिया, जबकि 30,000 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन एनकाउंटरों में 9,000 से ज्यादा अपराधी घायल हुए, वहीं 18 पुलिसकर्मी शहीद और 1,700 घायल हुए। 

  • माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं और संगठित अपराध से जुड़े लोगों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला। पुलिस और प्रशासन के संयुक्त अभियान में 142 अरब रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियों को जब्त या ध्वस्त किया गया। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की अवैध संपत्ति जब्त कर गरीबों के लिए आवास बनाए गए, जिससे अपराधियों की कमर टूटी और जनता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा।

  • कोर्ट में प्रभावी पैरवी, 1 लाख अपराधियों को सजा

योगी सरकार की 'ऑपरेशन कन्विक्शन' पहल के तहत कोर्ट में प्रभावी पैरवी से करीब 1 लाख अपराधियों को सजा दिलाई गई। इनमें बलात्कार, हत्या और संगठित अपराध के 10,000 अपराधियों को आजीवन कारावास और 68 को मृत्युदंड की सजा मिली। प्रतिदिन औसतन 143 मुकदमों का निस्तारण और 187 अपराधियों को सजा दिलाई जा रही है। 

  • नशे के कारोबार पर प्रहार

नशे के अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाए। नकली शराब फैक्ट्रियों, ड्रग्स रैकेट्स और अंतरराज्यीय माफिया नेटवर्क्स को ध्वस्त कर लाखों लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। 2,737 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए गए और 30,000 से अधिक मुकदमे दर्ज कर तस्करों को जेल भेजा गया। इसके लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन भी किया गया।

  • अवैध धर्मांतरण पर सख्ती

उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत अवैध धर्मांतरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। सैकड़ों लोग गिरफ्तार किए गए और संगठित धर्मांतरण रैकेट्स को बेनकाब किया गया। प्रयागराज, बलरामपुर और आगरा में बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई, जिसमें जलालुद्दीन उर्फ छांगुर जैसे रैकेट संचालकों पर शिकंजा कसा गया। यह गरीब और दलित वर्ग को संरक्षण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।

  • कानून व्यवस्था की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी पुलिस ने 'अपराधी या तो जेल में होगा या प्रदेश से बाहर' के मंत्र को साकार किया। इससे अपराधियों में भय और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी। यूपी की कानून-व्यवस्था की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है, जिसने प्रदेश को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।

Also Read- योगी सरकार ने प्रदेश में स्थापित किया कानून का राज, भयमुक्त प्रदेश से निवेश को मिली उड़ान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।