Lucknow News: झारखंड में सोमवार को चार रैली करेंगे योगी- भाजपा प्रत्याशियों के लिए करेंगे जनसभा।

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में अनवरत तीन दिन में नौ जनसभा कर एनडीए को जिताने की अपील की ....

Nov 10, 2024 - 20:13
46 Views
Lucknow News: झारखंड में सोमवार को चार रैली करेंगे योगी- भाजपा प्रत्याशियों के लिए करेंगे जनसभा।

लखनऊ: तीन दिन तक उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को झारखंड जाएंगे। वे यहां दूसरे दिन चुनाव प्रचार करेंगे। इसके पहले सीएम योगी पांच नवंबर को चुनाव प्रचार में झारखंड गए थे। 

Also read- Prayagraj News:10 दिसंबर तक बनकर तैयार होगा फाफामऊ में गंगा पर अस्थाई स्टील ब्रिज, 450 मीटर लंबे ब्रिज का 72 मीटर से ज्यादा हिस्सा बनकर हुआ तैयार।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र में होगी। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से मनु प्रताप शाही को टिकट दिया है। सीएम योगी इसके बाद पलामू जनपद की हुसैनाबाद सीट से उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह के लिए वोट मांगेंगे। सीएम योगी की तीसरी व चौथी रैली भी पलामू जनपद में ही होगी। तीसरी रैली पांकी से शशिभूषण मेहता के लिए करेंगे। सीएम योगी की सोमवार को चौथी व आखिरी रैली डॉल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में होगी। यहां से भाजपा ने आलोक कुमार चौरसिया को उम्मीदवार बनाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow