हरदोई: भूरज सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले हरदोई युवा खादी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर रविवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव 28 अक्टूबर से 20 नवंबर तक नए अंदाज में आयोजित होगा, जिसमें पूरे भारत से प्रदर्शनियां, सेल्फी पॉइंट्स, कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दुकानें, फर्नीचर, क्रॉकरी, मिट्टी के बर्तन, मैट, कंबल, गर्म कपड़े, देशी-विदेशी व्यंजन, बच्चों के लिए झूले और गेम जोन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
- खादी और स्वदेशी वस्तुओं पर विशेष जोर
महोत्सव में खादी, हथकरघा और स्वदेशी वस्तुएं विशेष आकर्षण होंगी। 1 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनमें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, मुशायरा, गायन, नाट्य, मिशन शक्ति कार्यक्रम, भजनोत्सव, बैंड शो, रंगोली, कलश सज्जा, मेहंदी, क्राफ्ट, फेस पेंटिंग, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस, किड्स रैम्प शो, नृत्य कला (सोलो, डुएट, ग्रुप), कुकिंग, मॉडलिंग (मिस्टर एंड मिस हरदोई 2025), आर्म रेसलिंग, ताइक्वांडो, राइटिंग, हरदोई टैलेंट शो और सेलिब्रिटी नाइट जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। विभिन्न शहरों से मशहूर कलाकार निर्णायक और अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- प्रतिभागियों को मिलेगा बड़ा मंच
आयोजकों ने बताया कि इस बार विशेष प्रयास किया जाएगा कि विजेता प्रतिभागियों को बड़े मंचों पर अवसर प्रदान किया जाए। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के प्रतिभागियों को भी मंच मिलेगा। गरीब और हुनरमंद बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं निःशुल्क होंगी। विजेताओं को ट्रॉफी और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में आयोजक मंडल से अशोक उपाध्याय, राम अवस्थी, अंशू गुप्ता, सुनील त्रिवेदी, सुमित श्रीवास्तव (भानु), स्मृति मिश्र, मनीष कुमार, प्रिया सिंह, ज्योति अवस्थी, शैलेंद्र शुक्ला, विवेक मिश्रा, जुगल किशोर शर्मा, निपुण सोमवंशी और संयोजक मंडल से पवन कश्यप, राखी श्रीवास्तव, प्रियांशु भारती, आकाश सोमवंशी, विशाल सिंह, ऋषभ, जतिन अवस्थी, निर्भय कृष्ण नंदवंशी, ऋषभ राजवंशी, बलतेज बरार, कुणाल रजत, प्रिया कश्यप, हनी, आकाश गुप्ता, प्रद्युम्न गुप्ता, अमन राठौर, मोनिका शर्मा आदि उपस्थित रहे। इनका महोत्सव के सभी कार्यक्रमों के संयोजन में विशेष सहयोग रहेगा।