Hardoi News: रोजगार मेले मे 124 अभ्यर्थियों का किया गया चयन। 

एक दिवसीय रोजगार मेले में आज 06 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया...

Oct 9, 2024 - 17:31
45 Views
Hardoi News: रोजगार मेले मे 124 अभ्यर्थियों का किया गया चयन। 

हरदोई। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई द्वारा आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में आज 06 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। आयोजित रोजगार मेले में लगभग 274 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

Also Read- Hardoi News: विश्व मानसिक दिवस पर होगा गोष्ठी का आयोजनः-विकास गुप्ता

कम्पनियों के अधिकारियों उपस्थिति अभ्यर्थियों को कम्पनी एवं उससे सम्बन्धित कार्य तथा प्राप्त वेतन भत्ते के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया । इच्छुक अभ्यर्थियों ने आवेदन के रूप मे कम्पनी द्वारा निर्धारित पपत्र को भर कर परीक्षा/साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार में 124 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow