Deoband News: महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की 2328 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। 

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) के तत्वाधान में ग्राम हाशिमपुरा में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य ....

Apr 5, 2025 - 18:15
55 Views
Deoband News: महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की 2328 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। 

देवबंद: आज शनिवार को दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) के तत्वाधान में ग्राम हाशिमपुरा में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की 2328 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई 5 अप्रैल,2025 को वृहद अखण्ड भारत के महान चक्रवर्ती सम्राट देवानांप्रिय अशोक मौर्य की जयंती है।

जिन्होंने सामाजिक समानता, न्याय,शांति के प्रतीक,बंधुता, और विद्वानों का सम्मान करने वाले जनता के सुख-दुख के भागीदार बौद्ध धम्म अनुयाई  महान चक्रवर्ती सम्राट देवानांप्रिय अशोक मौर्य की जयंती पूरे भारत सहित अन्य देशों में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। 

जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष  समय सिंह बौद्ध, बौद्धाचार्य व केंद्रीय शिक्षक ने कहा कि सम्राट अशोक ने अखंड भारत का निर्माण किया,मानवता के लिए पेड़, अस्पताल, अनाथालय, आरामगृह और 84,000 स्तूप बनवाएं। 

Also Read- Gorakhpur News: Farmers’ interests are paramount, war-level efforts needed to protect crops from fire- CM Yogi

कार्यक्रम में विशेष अतिथि  डॉ बिरमपाल बौद्ध, बौद्धाचार्य एवं प्रदेश सचिव भारतीय बौद्ध महासभा ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संचालन डॉ अजय बौद्धाचार्य, केंद्रीय शिक्षक ने किया।महिलाओं में आईना राज बौद्ध ने तथागत बुद्ध, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और सम्राट अशोक की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में सिद्धार्थ बौद्धाचार्य जिला उपाध्यक्ष, सोनू बौद्धाचार्य मंडल उपाध्यक्ष, अमित जाटव,आसिफ मालिक, मोहकम सिंह, प्रवीण, मुकेश .अनीता बौद्ध, मनिता बौद्ध,आकृति, मानिया,लक्की,आरवी, पेंसरी आदि समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow