Hardoi News: दहेज-हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 नामजद लोगों में से महावीर पुत्र मैकूत, अरविंद पुत्र रमेश व अनारकली पत्नी महावीर निवासीगण गांव जरसेनामऊ थाना बिलग्राम हरदोई को गिरफ्तार किया है।

By INA News Desk
Oct 29, 2024 - 00:19
54 Views
Hardoi News: दहेज-हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार

Hardoi News INA.
थाना बिलग्राम इलाके में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बीते 30 जून 2024 को रामश्री पुत्र स्व. धनपाल निवासी गांव बेहटा रामपुरा थाना हरपालपुर हरदोई ने थाना बिलग्राम में तहरीर देते हुए बताया था कि ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री के साथ मारपीट की व फांसी लगाकर हत्या कर दी। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 नामजद लोगों में से महावीर पुत्र मैकूत, अरविंद पुत्र रमेश व अनारकली पत्नी महावीर निवासीगण गांव जरसेनामऊ थाना बिलग्राम हरदोई को गिरफ्तार किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow