हरदोई न्यूज़: चौथी नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप, हरदोई के शौर्य और निक्स ने साधा स्वर्ण। 

Jul 4, 2024 - 19:10
39 Views
हरदोई न्यूज़: चौथी नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप, हरदोई के शौर्य और निक्स ने साधा स्वर्ण। 

हरदोई। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित चौथी नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 28 से 30 जून तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई। हरदोई के आवास विकास स्थित जेके पब्लिक स्कूल की छात्रा निक्स राजवंशी ने सब जूनियर अण्डर-13 में और छात्र शौर्य राजवंशी ने क्रेडिट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। 

भारत में ताइक्वांडो के राजा कहे जाने वाले जिमी जगत्यानी ने दोनों बच्चों को स्वर्ण पदक से सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। पिता धीरज राजवंशी और मां सुनीता राजवंशी ने दोनों बच्चों की मेहनत से मिले फल पर मुदित दिखे। विद्यालय प्रबंधक राजीव मोहन अवस्थी ने दोनों बच्चों को ज़िले व प्रदेश का गौरव बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow