Bajpur: 23वी उत्तराखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता  में राजकीय इंटर कॉलेज पूभाऊ की 6 बालिकाओं का चयन। 

जिला अल्मोड़ा कराटे संघ के महासचिव हरीश सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता 8,10,11 मई 2026 को मल्टीपरपज कराटे

By INA News Desk
May 2, 2026 - 16:57
34 Views
Bajpur: 23वी उत्तराखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता  में राजकीय इंटर कॉलेज पूभाऊ की 6 बालिकाओं का चयन। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। जिला अल्मोड़ा कराटे संघ के महासचिव हरीश सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता 8,10,11 मई 2026 को मल्टीपरपज कराटे हाल, आमवाला, देहरादून में होगी। प्रतियोगिता सबजूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों की होगी।चयनित छात्रा दीक्षा गुरुरानी, निशा नेगी, प्रिया नेगी, पवित्रा नेगी, ज्योति, हेमा धानक, चौहान ने बताया की जनपद अल्मोड़ा ब्लॉक लमगड़ा के सुदूर दुर्गम क्षेत्र में स्थित विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं के वरिष्ठ शिक्षक ललित बिष्ट  के विशेष आग्रह और सहयोग से विगत दिनों से विद्यालय की छात्राओं हेतु कराटे का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया विद्यालय की छात्राओ ने पिछले सत्र में आत्म रक्षा कौशल प्रशिक्षण लिया था। 

छात्राओं के चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मार्कण्डेय शुक्ला, ललित बिष्ट, गिरीश पाण्डेय भूपेन्द्र सिंह, कैलाश शर्मा,  नरेन्द्र, मीरा, सुनील, उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा, ब्लॉक खेल समन्वय विनोद कुमार ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं अभिभावकों ने उज्ज्वल कामना की।

Also Read- Hathras : कुत्ते को बचाने के चक्कर में टेंपो और बाइक में सीधी टक्कर, दो लोग घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow