Bajpur: बरसात से पहले पुल का निर्माण नहीं हुआ तो लोगो को बाढ़ का सामना करना पड़ेगा। 

बेरिया रोड स्थित लेबडा नदी के निर्माणधीन पुल की अस्थाई रूप से बनाई गई दीवार के गिर जाने के कारण दुर्घटनाएं वड़ रही

May 2, 2026 - 16:26
30 Views
Bajpur: बरसात से पहले पुल का निर्माण नहीं हुआ तो लोगो को बाढ़ का सामना करना पड़ेगा। 
बरसात से पहले पुल का निर्माण नहीं हुआ तो लोगो को बाढ़ का सामना करना पड़ेगा। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। बेरिया रोड स्थित लेबडा नदी के निर्माणधीन पुल की अस्थाई रूप से बनाई गई दीवार के गिर जाने के कारण दुर्घटनाएं वड़ रही है। पुल का निर्माण गति से चल रहा है जिसको लेकर लगातार वहां से गुजरने वाले वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है और जाम लग रहा है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही सामने आ रही है पूर्व में आंधी और बरसात के चलते अस्थाई रूप से बनाई गई दीवार गिर गई थी जिसकी वजह से एक बाइक सवार टकरा गया और कोमा में पड़ा है।

लेकिन लोक निर्माण विभाग जिस तरह से पुल का धीमी गति से कार्य कर रहा है। उससे यह लग रहा है कि यह पुल बरसात से पहले नहीं बन पाएगा और फिर इंदिरा कॉलोनी,राजीव कॉलोनी, चकरपुर को बाढ़ का सामना करना पड़ेगा। और जब बाढ़ आएगी तो यह अस्थाई पुल धराशाई हो जाएगा और लोग दुर्घटनाओं का शिकार होंगे इसका जिम्मेदार कौन होगा। एसडीम डॉ अमृता शर्मा द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बैठक करें और धीमी गति से चल रहे पुल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएं बाढ़ के आने से पहले पुल का निर्माण हो जाना चाहिए।समय रहते पुल का निर्माण नहीं हुआ तो भारी तवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read- पेट्रोल पर 2 तो डीजल पर 12 रू. हुए कम, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती से जनता को मिली राहत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow