Hardoi: सोते समय जहरीले सांप ने डसा, 8 वर्षीय बच्ची की मौत; मेडिकल कॉलेज ले जाते समय तोड़ा दम

लोनार। थाना क्षेत्र के तकिया गांव में सोते समय जहरीले सांप के डसने से आठ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों

Jul 23, 2026 - 18:12
26 Views
Hardoi: सोते समय जहरीले सांप ने डसा, 8 वर्षीय बच्ची की मौत; मेडिकल कॉलेज ले जाते समय तोड़ा दम
सोते समय जहरीले सांप ने डसा, 8 वर्षीय बच्ची की मौत; मेडिकल कॉलेज ले जाते समय तोड़ा दम

लोनार। थाना क्षेत्र के तकिया गांव में सोते समय जहरीले सांप के डसने से आठ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, तकिया गांव निवासी असलम (जो पेशे से सिलाई का काम करते हैं) की आठ वर्षीय पुत्री आलिया अपने दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी और एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी।
​मंगलवार रात करीब 11:30 बजे आलिया अपनी मां रेशमा के साथ कमरे में बेड पर सो रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके हाथ और पेट पर काट लिया। सांप के डसते ही बच्ची को तेज दर्द हुआ और वह रोने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए।​शरीर पर सांप के डसने के निशान देखने के बाद परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। हालांकि, हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद आलिया को मृत घोषित कर दिया।
​घटना के बाद परिजन बच्ची के शव को घर ले आए और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही लोनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read- Hardoi News: हरपालपुर में बीईओ उदय भान सिंह को दी गई विदाई, डॉ. सुनील कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow