Hardoi: बेटी से बातचीत से नाराज पिता ने युवक की गला घोंटकर की हत्या, मझिला पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना मझिला पुलिस ने दौलतपुर गांव के बाहर सड़क किनारे मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के नामजद आरोपी

Jul 23, 2026 - 18:22
25 Views
Hardoi: बेटी से बातचीत से नाराज पिता ने युवक की गला घोंटकर की हत्या, मझिला पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई। थाना मझिला पुलिस ने दौलतपुर गांव के बाहर सड़क किनारे मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम दौलतपुर निवासी तहजीब पुत्र मुजीब का शव गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा है। सूचना पर थाना मझिला पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर थाना मझिला में मु.अ.सं. 178/2026 के तहत धारा 3(5), 103(1) एवं 351(3) बीएनएस में नामजद आरोपी नसीम पुत्र सादिक खां, सानू पुत्र वारिश खां (निवासी ग्राम दौलतपुर) तथा 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी नसीम पुत्र सादिक खां को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक तहजीब उसकी बेटी से बातचीत करता था, जिसका वह लगातार विरोध करता था। इसी बात से नाराज होकर उसने तहजीब का गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपनी मोटरसाइकिल पर लादकर गांव के बाहर सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीर बहादुर, उपनिरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, कांस्टेबल भानू अत्रि एवं रिक्रूट कांस्टेबल अंशुल यादव शामिल रहे।

Also Read- Hardoi News: संडीला में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 वाहनों का ई-चालान और 6 गाड़ियां सीज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow