हरदोई न्यूज़: कछौना में सांसद, विधायक एवं एमएलसी के नेतृत्व में निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा। 

Aug 12, 2024 - 18:33
142 Views
हरदोई न्यूज़: कछौना में सांसद, विधायक एवं एमएलसी के नेतृत्व में निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा। 

कछौना/ हरदोई। विधानसभा बालामऊ के कछौना कस्बा में आज सांसद तथा क्षेत्रीय विधायक एवं सदस्य विधान परिषद के नेतृत्व में भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई इसमें विधानसभा के हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर भाग लिया।

बताते चले की कछौना कस्बा में सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल के आवास से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ जिसमें मिश्रिख लोकसभा से सांसद अशोक रावत तथा सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल और बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामपाल वर्मा मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथ में तिरंगा झंडा लेकर अपने हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं व जागरूक नागरिकों के साथ नगर के मुख्य मार्गो पर मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा को निकाला गया जिसका सरस्वती शिशु मंदिर में समापन हुआ।

सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की अलख को जगाए रखना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि अपने प्रतिष्ठान व मकान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जरूर लगाए तथा अपने आसपास राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित भी करें जिससे कि स्वतंत्रता दिवस, दिवस ही नहीं बल्कि त्योहार के रूप में आम जनमानस को मनाना चाहिए और आगे भी इस तरह से अलख जागने का काम भारतीय जनता पार्टी करती रहेगी।

इसे भी पढ़ें;- हरदोई न्यूज़: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोंके भारत सरकार- क्षत्रिय महासभा हरदोई

क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि बलिदान देकर देश को आजादी मिली जिसे हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं लेकिन दशको पूर्व यह स्वतंत्रता दिवस को केवल शिक्षण संस्थान व सरकारी संस्थान तक ही सीमित रहा जिसका मूल कारण जागरूकता का अभाव रहा लेकिन भारतीय जनता पार्टी लगातार समाज को जागरूक करने का कार्य कर रही है और इस स्वतंत्रता दिवस पर्व को देश के प्रत्येक नागरिक को मनाना चाहिए और स्वतंत्रता दिवस पर्व पर प्रत्येक नागरिक को अपने मकान अथवा संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर बलिदान देकर मिली आजादी को स्वतंत्रता दिवस को त्यौहार के रूप में मनाना चाहिए स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा और समाज को जागरूक करने का कार्य किया जाता रहेगा।

संचित अग्रवाल, अर्जित वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमन शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक मयंक सिंह जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ता सहयोगियों के साथ मोटरसाइकिल तिरंगा रैली में भागीदारी की तथा जिला कार्य समिति सदस्य ब्रह्माकुमार सिंह, पूर्व महामंत्री कछौना मंडल अनूप दीक्षित, बबलू सिंह कटका, आयुष सिंह , अनुज गुप्ता विधायक प्रतिनिधि, गौतम कनौजिया, नसीम प्रधान, सिद्धू प्रधान बाण, चंदू सिंह, ऋषि कुमार सिंह दीन नगर, महेश गुप्ता प्रधान सुन्नी विनीत लाला सभासद, धर्मेंद्र सिंह सभासद,राहुल सिंह ,प्रतीक गुप्ता ,आयुष सिंह ,दुर्गेश सिंह  ,संजय सिंह ,प्रमोद सिंह ,डिंपल गुप्ता ,लकी गुप्ता ,दरोगा, अजय शुक्ला ,शिवम ,भैया लाल द्विवेदी सुन्नी आदि सहित हजारों की तादात में कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow