Hardoi News: बाइक सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी, मजदूर की मौत। 

संडीला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फैक्टरी मे काम करने के लिए बाइक से जा रहा....

Sep 18, 2024 - 17:32
 0  38
Hardoi News: बाइक सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी, मजदूर की मौत। 

रिपोर्ट - अम्बरीष कुमार सक्सेना
हरदोई। संडीला -मल्लावां मार्ग पर सई नदी पुल के निकट बाइक सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कासिमपुर पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अटूका निवासी अवधेश कुमार (30) मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम परस नेवादा अपनी ससुराल में रहता था। ससुराल से ही बुधवार सुबह साढ़े सात बजे संडीला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फैक्टरी मे काम करने के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में गौसगंज गांव के निकट संडीला-मल्लावां मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

Also Read- Lucknow News: यीडा क्षेत्र में 500 करोड़ का होगा निवेश, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार।

हादसे मे अवधेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने एम्बुलेंस से मल्लावां सीएचसी भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार मे पत्नी रूबी के अलावा एक पुत्र हैं। थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम मल्लावां पुलिस करवा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।