हरदोई न्यूज़: अधेड़ ने गमछे से फांसी लगा कर की आत्महत्या।

By INA News Desk
Jun 27, 2024 - 18:03
106 Views
हरदोई न्यूज़: अधेड़ ने गमछे से फांसी लगा कर की आत्महत्या।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। 58 साल के एक अधेड़ ने खेत के किनारे खड़े पेड़ में गमछे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लिया और इस बारे में पूछताछ की। हालांकि इसकी वजह का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

बताया गया है कि पाली थाने के गौरा उदयपुर गांव निवासी 58 वर्षीय परमेश्वर दयाल पुत्र चेतराम ने बुधवार की दोपहर गांव के बाहर खेत के किनारे खड़े पेड़ में गमछे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही वहां कोहराम मच गया।परमेश्वर दयाल के भाई गया प्रसाद की सूचना पर वहां पहुंचे एसआई राम औतार ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए इस बारे में ज़रूरी पूछताछ की।

अधेड़ परमेश्वर दयाल ने ऐसा क्यों किया ? फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। एसएचओ पाली अरविंद कुमार राय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement