बिजनौर न्यूज़: बाइक फिसलने से हुई पुलिस कांस्टेबल की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

Jun 27, 2024 - 17:52
81 Views
बिजनौर न्यूज़: बाइक फिसलने से हुई पुलिस कांस्टेबल की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

मामला बिजनौर के अफजलगढ़ का है। जहां तैनात पुलिस कांस्टेबल आकाश तोमर गुरुवार को बाइक से नेशनल हाईवे के ग्राम शाहपुर जमाल की तरफ जा रहा था। बारिश से सड़क पर फिसलन होने के कारण अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना से मृतक पुलिस कांस्टेबल आकाश तोमर के परिजनों में जबरदस्त कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक पुलिस कांस्टेबल का शव पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भेज दिया है।

रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow