कानपुर न्यूज़: नजूल संपत्तियों के अधिग्रहण बिल के विरोध में एक ज्ञापन दिया।

By INA News Desk
Jun 27, 2024 - 18:13
57 Views
कानपुर न्यूज़: नजूल संपत्तियों के अधिग्रहण बिल के विरोध में एक ज्ञापन दिया।
Advertisement
Advertisement

इब्ने हसन जैदी / कानपुर उद्योग व्यापार मण्डलके अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के नजूल संपत्तियों के अधिग्रहण सम्बन्धित अध्यादेश के विरोध में जिलाधिकारी राकेश कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

नजूल संपत्तियां जिन पर कि लम्बे समय से औद्योगिक, व्यवसायिक, रिहायशी गतिविधियां हो रही हैं अचानक उन्हें अधिग्रहण कर सील करने, गिराने अथवा खाली कराने का अध्यादेश  7 मार्च 2024 को लाया गया है, यह लोक हित में नहीं है, अर्थ व्यवस्था, रोज़ी रोटी, व्यापार, औद्योगिक गतिविधियों को प्रभावित करने वाला है।

लोक प्रिय मुख्य मंत्री जी से व्यापक लोक हित में मांग है कि इस अध्यादेश को निरस्त कर उक्त संपत्तियों को पड़ोसी राज्यों की भांति फ्री होल्ड किया जाय। इसी प्रकार आवास विकास द्वारा विकसित की गई रिहायशी इलाकों पर जहां व्यवसायिक गतिविधियां हो रही हैं उन्हें निर्बाध होने दिया जाय।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से श्री मणिकांत जैन, सुनील बजाज  नगर अध्यक्ष, कृपाशंकर त्रिवेदी नगर महामंत्री, प्रदीप गुप्ता, नीरज दीक्षित,, धीरेंद्र गुप्ता संजय त्रिवेदी, संतोष दीक्षित, राकेश सिंह ईश्वर वर्मा सुरेश गुप्ता मोहम्मद कामिल अंसारी, सरताज अहमद, अनिल सिंह, सीताराम गुप्ता  विनोद मिश्रा,अनिल द्विवेदी, सत्य प्रकाश जायसवाल, रोमी सिंह, अमित गुप्ता, ओम प्रकाश चौटाला विजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता ब्रज बिहारी वर्मा ,आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement