Hardoi News: लड़की को भगा ले जाने का आरोप, अभियुक्त हिरासत में
सांडी इलाके में एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है।
Hardoi News INA.
थाना सांडी इलाके में एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है। बीते 21 सितंबर एक व्यक्ति ने थाना सांडी में शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि दुष्यन्त पुत्र वीरू निवासी गांव नोखेपुरवा थाना बिलग्राम हरदोई उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सांडी पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर उक्त दुष्यन्त को हिरासत में ले लिया।
What's Your Reaction?











