Hardoi News: महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड सहित कई सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही हरदोई पुलिस

विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन 1090 व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में महिलाओं को जानकारी दी.

By INA News Desk
Oct 26, 2024 - 20:44
33 Views
Hardoi News: महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड सहित कई सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही हरदोई पुलिस

मिशन शक्ति-05

Hardoi News INA.
उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे "मिशन शक्ति" अभियान फेज-05 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के कुशल निर्देशन में हरदोई पुलिस द्वारा बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव- गांव / मौहल्ला / शिक्षण संस्थानों इत्यादि स्थानों पर चौपाल लगाकर छात्राओं / बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु चलाये जा रहे मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां,

जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन 1090 व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मात्र वन्दना योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

ज्ञात हो कि सीएम योगी द्वारा हर जिले में 'मिशन शक्ति' के प्रति महिलाओं व बच्चियों को जागरूक करने के लिए आदेशित किया गया है। महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को मजबूती देने के उद्देश्य से हर जिले की पुलिस द्वारा गांव, मोहल्ला व शैक्षिक संस्थानों आदि में पुलिस द्वारा जागरूक किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु-

● कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरुकता हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान।
● पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण।

● महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त।
● सभी का उद्देश्य जनकल्याण व मानव समाज की सेवा करना शासन प्रसासन महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow