हरदोई न्यूज़: सम्पूर्ण जनपद में घर घर जाकर लोगों को खिलाई जायेगी फाईलेरिया रोधी औषधि।
हरदोई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि फाईलेरिया एक अत्यंत घातक व लाईलाज बीमारी है। इससे ग्रसित व्यक्तियों के हाथ, पैर, पुरुषों के अण्डकोष एवं स्त्रियों के स्तनों में सूजन आ जाती है जो धीरे धीरे बढती जाती है और रोगी का जीवन अत्यंत कठिन हो जाता है। यह रोग क्यूलेक्स नामक मच्छर के काटने से होता है जोकि गंदे पानी में पनपता है। फाईलेरिया के कीटाणु शरीर में प्रवेश करने के उपरान्त इसके लक्षण प्रकट होने में 8 से 10 वर्ष लग जाते है। इस रोग पर रोकथाम हेतु प्रतिवर्ष आयुवर्ग के अनुसार (गर्भवती महिलाओं, एक वर्ष के छोटे बच्चों, और अत्यंत बीमार लोगों को छोडकर) लोगों को फाईलेरिया की औषधियों (डी०ई०सी०, एल्बेंडाजोल, आईवरमेक्टिन) का सेवन कराया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में 10 अगस्त 2024 से 02 सितम्बर 2024 तक आई०डी०ए०/एम०डी०ए० कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: नगर पालिका कार्यालय में गन्दगी व अव्यस्थित दस्तावेजों को देखकर डीएम जताई नाराजगी, लिपिक को लगाई फटकार।
जिसमें सम्पूर्ण जनपद में कुल 4332 टीमें घर घर जाकर लोगों को फाईलेरिया रोधी औषधि का सेवन करायेंगीं। इस कार्यक्रम में कुल 770 सुपरवाईजरों के द्वारा काम किया जायेगा। सम्पूर्ण जनपद की कुल जनसंख्या के सापेक्ष 4060181 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। दवा का सेवन खाली पेट नही किया जाना है, खाना खाने के उपरान्त ही इस दवा का सेवन किया जाना है। सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को औषधियों का सेवन कराया जायेगा। बुधवार, शनिवार, को मापअॅप राउण्ड में छूटे हुये लोगों को औषधि का सेवन कराया जायेगा। दवा सेवन के उपरान्त यदि किसी व्यक्ति में प्रतिकूल प्रभाव आते हैं तो उसके प्रबंधन हेतु जनपद में कुल 58 आर०आर०टी० टीमों का गठन किया गया है।
What's Your Reaction?











