हरदोई न्यूज़: अहिरोरी में 21 से अषाढ़ी मेला शुरू, मेले की सारी तैयारियां हुईं पूरी। 

By INA News Desk
Jul 20, 2024 - 19:24
79 Views
हरदोई न्यूज़: अहिरोरी में 21 से अषाढ़ी मेला शुरू, मेले की सारी तैयारियां हुईं पूरी। 
Advertisement
Advertisement

अंबरीष कुमार सक्सेना 

हरदोई। कस्बा अहिरोरी स्थित प्रसिद्ध संत बाबा मंगलगिरि जी महाराज द्वारा स्थापित सिद्ध पीठ बाबा भूतनाथ मंदिर, महर्षि मंगलगिरि आश्रम में प्रति वर्ष गुरु पूर्णिमा (अषाढ़ी) पर होने वाले विशाल मेले का आयोजन 21 जुलाई से 30 जुलाई तक होना सुनिश्चित हुआ है। 

आश्रम के प्रबंधक शिवशंकर शुक्ल 'लल्ले बाबा'  बताते हैं कि मेले की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में दूर दराज से संत आते हैं जिनके खाने और रुकने की व्यवस्था आश्रम द्वारा की जाती है। साथ ही क्षेत्र के आए हुए भक्तों के लिए भी प्रतिदिन भंडारा चलता है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने किया राजघाट का निरीक्षण।

शांति व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी से अनुमति ली जाती है। सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय पुलिस करती है। महंत दिव्यगिरि जी ने बताया, अषाढ़ी के साथ ही पूरे सावन मास तक दूर दराज से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा भूतनाथ के दर्शन के लिए आते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement