Ballia: मानवीय संवेदनाओं का सच्चा प्रहरी बना रेडक्रॉस सोसायटी बलिया

डॉ अभिषेक मिश्रा ने कहा, रेड क्रास सोसायटी जरूरतमंद लोगों के हर सुख दुख में सहारा बन कर खड़ी रहती है तथा वर्तमान समय में बाढ़ की भयानक विभीषिका के बीच हम सभी मानव धर्म का निर्वाहन करते हुए लोगों के मदद हेतु कार्य कर रहे हैं।

Oct 2, 2024 - 15:48
39 Views
Ballia: मानवीय संवेदनाओं का सच्चा प्रहरी बना रेडक्रॉस सोसायटी बलिया

Ballia News INA.

जिलाधिकारी/ अध्यक्ष इंडियन रेड क्रास सोसाइटी बलिया के निर्देशन में मुख्य चिकित्साधिकारी/ उपाध्यक्ष IRCS डॉO विजय पति द्विवेदी बलिया के आदेशानुसार चेयरमैन IRCS संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी बलिया की टीम ने आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी के गांव ओझवलिया में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित किया। इस दौरान रेड क्रास टीम ने प्रभावित लोगों के दरवाजे तक पहुंच कर तिरपाल व सैनेट्री नैपकिन वितरण किया। DSO/ संरक्षक सदस्य रेड क्रास डॉ अभिषेक मिश्रा ने कहा, रेड क्रास सोसायटी जरूरतमंद लोगों के हर सुख दुख में सहारा बन कर खड़ी रहती है तथा वर्तमान समय में बाढ़ की भयानक विभीषिका के बीच हम सभी मानव धर्म का निर्वाहन करते हुए लोगों के मदद हेतु कार्य कर रहे हैं। संरक्षक सदस्य सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा की रेड क्रास पीड़ित व असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का पुण्य कार्य हमेशा से करती आ रही है।

चैयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने इस दौरान कहा की रेड क्रास मानव सेवा के अपने मूल स्वभाव के अनुरूप ही बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। आजीवन सदस्य नंदिनी सिंह महिलाओ को संचारी रोगों के प्रति किया जागरुक कहा स्वच्छता को अपने जीवन शैली में अपना कर स्वस्थ शरीर के साथ ही अपने वातावरण को स्वस्थ बनाए। जिला मलेरिया अधिकारी सुजीत कुमार प्रभाकर ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत गांव वालों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय के बारे में तथा स्वच्छ जल के सेवन करने के विषय में बताया गया मुख्य रूप से चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता,संरक्षक सदस्य डॉ अभिषेक मिश्रा,सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा,आजीवन सदस्य नंदिनी सिंह,मधुसूदन सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान विनोद दूबे, ओझवलिया के प्रबंधक सुशील कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ साहित्यकार श्रीशचंद्र पाठक,शिक्षक सोनू दुबे,बीडीसी पिंटू राय,अक्षय कुमार,नारायण यादव, विद्यावती देवी,फूलबसिया देवी,स्वामीनाथ ठाकुर, रमापति शर्मा,छितेश्वर राम, सावित्री देवी, सुग्रीव पासवान, कांति देवी,कमला देवी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: सै. आसिफ हुसैन जैदी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow