Sambhal News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष उनके भाई समेत तीन लोगों के रंगदारी मांगने का केस दर्ज।

गांव के शख्स का आरोप है कि वह अपने प्लाट की पुरानी बाउंड्रीबाल पर निर्माण कर रहा था। कांग्रेस ....

By INA News Desk
Oct 14, 2024 - 11:31
60 Views
Sambhal News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष उनके भाई समेत तीन लोगों के रंगदारी मांगने का केस दर्ज।

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उनके भाई समेत तीन लोगों के रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ है प्लाट में निर्माण रोकने की धमकी और रंगदारी मांगने के आरोप के बाद केस दर्ज हुआ है।

पूरा मामला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के गांव मौहम्मदपुर टांडा का है। सम्भल कोतवाली के इस गांव के शख्स का आरोप है कि वह अपने प्लाट की पुरानी बाउंड्रीबाल पर निर्माण कर रहा था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने भाई और सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने निर्माण रुकवा दिया निर्माण चालू रखने को पांच लाख की रंगदारी मांगी तथा जान से मारने की धमकी दी।

Also Read- Vijayadashami procession led by CM Yogi brings communities together in Gorakhpur

पीड़ित ने कांग्रेस नेता पर पूर्व से आपराधिक मामले बताते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं उनके भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्माण को अवैध बताते हुए धरने पर भी बैठ गया था। एसपी ने प्राथमिकी की पुष्टि की है वहीं पुलिस रिकार्ड में कांग्रेस नेता पर पूर्व से ही कई केस दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow