पीलीभीत न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद का किया वादा।
- बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर खुद अपने हाथों से वितरित की राहत सामग्री
- पिछले दिनों भारी बारिश एवं शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से जनपद की तहसील कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र के कई गांव हो गए जलमग्न
कुँवर निर्भय सिंह / पीलीभीत। पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश से शारदा,जगबूढा,देवहा नदी उफान पर आ गई थी। वहीं जनपद में भी जमकर बारिश हो हुई। जिससे पूरा जनपद जलमग्न हो गया। इतना ही नहीं रेलवे ट्रैक की पुलिया बह गई एवं कई मुख्य मार्ग भी जनपद मुख्यालय से पूरी तरह कट गए।बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ व वायु सेना ने कमान संभाली।जनपद में पानी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर खुद उन्हें अपने हाथों से राहत सामग्री वितरित की । उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने की बात कही।
तराई की तलहटी में स्थित
पीलीभीत जनपद को पिछले दिनों भारी बारिश एवं शारदा, देवहा, आदि नदियों में जलस्तर बढ़ने से जनपद वासियों को बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जनपद की तहसील कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र में जगबूढा और शारदा नदी ने अपना कहर बरपाया है। यहां तक की भारी बारिश से बरेली-पीलीभीत, शाहजहांपुर रेलखंड,मैलानी पीलीभीत रेलवे ट्रैक प्रभावित हो गया। देवहा और खकरा नदियों में उफान आने से पीलीभीत शहर के निचले हिस्से में बाढ़ गई।
पर उत्तराखंड के वनबसा बैराज में छोड़ गए पानी से कलीनगर तहसील एवं पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांवों में बाढ़ आ गई इस बाढ़ में लोगों के घर,फसल मवेशी बह गए।रात रात भर लोग जागने पर मजबूर हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ व वायु सेना ने कमान संभाली। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
इसे भी पढ़ें:- लखीमपुर खीरी न्यूज़: सीएम योगी ने किया बाढ़ का हवाई सर्वे, पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री।
उनका हेलीकॉप्टर तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव अभयपुर जगतपुर में बनाए गए हैलीपेड पर उतरा जहां मुख्यमंत्री का स्वागत मंडलायुक्त सौम्य अग्रवाल, एडीजी जोन रमित शर्मा, डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख , जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर दलजीत कौर गुरभाग सिंह आदि ने किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां से कार द्वारा चंदिया हज़ारा बंगाली कालौनी पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की, कालौनी के छोटे बच्चों के सिर पर हाथ फेर उनका भी हालचाल पूछा।बाद बाढ़ पीड़ितों से बाढ़ शारणालय में पहुंच कर हालचाल पूछा और स्वयं अपने हाथों से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते हरसंभव मदद करने का वादा किया इस मौके पर उनके साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पीलीभीत के सांसद भारत सरकार के इलैक्ट्रोनिक्स एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद व प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











