सम्भल आईएनए न्यूज़: डीएम ने किया वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 

Aug 30, 2024 - 17:38
220 Views
सम्भल आईएनए न्यूज़: डीएम ने किया वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। डीएम के द्वारा सम्भल तहसील में स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस की साफ सफाई एवं सुरक्षा तथा सीसीटीवी कैमरे आदि सभी व्यवस्थाओं को चेैक किया तथा व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए संबंधित को दिशा निर्देशित किया।

शुक्रवार को डीएम ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया जिसमे जिलाधिकारी ने अग्निशमन के यंत्रों की जानकारी करते हुए एक्सपायरी डेट को भी यंत्रों पर अंकित करने के दिशा निर्देश दिए साथ ही जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के परिसर का निरीक्षण किया गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और गार्ड को वेयरहाउस के पीछे प्रति दिन अवलोकन करने के लिए निर्देशित किया।

इसे भी पढ़ें:- औद्योगिक समूहों के दिग्गज बोले, किसी सरकार से नहीं हो सकती योगी सरकार की सोच, जुनून, रफ्तार और लक्ष्य के प्रति समर्पण की तुलना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow