सम्भल आईएनए न्यूज़: गंगा एक्सप्रेस वे पर मिट्टी में दबा मिला शव। 

By INA News Desk
Aug 29, 2024 - 14:15
466 Views
सम्भल आईएनए न्यूज़: गंगा एक्सप्रेस वे पर मिट्टी में दबा मिला शव। 
दीपक तिवारी, सीओ

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर मिट्टी  में दबा शव मिला है सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम को भेजा है शव की शिनाख्त नहीं हुई है।

मिट्टी में दबा शव निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बहजोई थाना इलाके के गांव राजपुर में मिला है। बताया जा रहा है कि बीती रात हुई बरसात के बाद मिट्टी बह गई एक लड़की को मिट्टी में दबे शव का हाथ दिखा। लड़की की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम को भेजा है वहीं पुलिस के अनुसार शव  पांच छ: दिन पुराना है। वहीं शिनाख्त न होने की वजह से फिलहाल शव की गुत्थी हत्या और दुर्घटना के बीच उलझी हुई है।

इसे भी पढ़ें:- क्षत्रिय वंश के शौर्य के प्रतीक- सम्राट विद्याधर चंदेल, पढ़ें पूरे इतिहास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow